Top News

सीजीएम अजय कटियार ने फीता काटकर किया श्रावणी महोत्सव मेले का भव्य शुभारंभ

सोन की आवाज न्यूज़ मंडल ब्यूरो चीफ जगरनाथ प्रसाद बिंद 


"मेले भारतीय संस्कृति की पहचान, सामाजिक सौहार्द और परंपराओं को रखते हैं जीवंत" – अजय कटियार

अनपरा (सोनभद्र), 30 जुलाई। अनपरा कॉलोनी स्थित ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित श्रावणी महोत्सव मेले का गुरुवार की शाम भव्य शुभारंभ हुआ। परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक (सीजीएम) इं. अजय कटियार ने ज्योति पुंज महिला मंडल की अध्यक्षा आभा कटियार के साथ विधिवत पूजन-अर्चन एवं फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया। उद्घाटन के साथ ही पूरा मेला परिसर श्रद्धा, उत्साह और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर हो उठा।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि इं. अजय कटियार ने कहा कि भारतीय मेले हमारी समृद्ध संस्कृति और परंपराओं की अमूल्य पहचान हैं। ऐसे आयोजनों से जहां स्वस्थ मनोरंजन को बढ़ावा मिलता है, वहीं समाज में आपसी भाईचारा, प्रेम और सामाजिक समरसता भी मजबूत होती है। उन्होंने विश्वास जताया कि परंपरागत श्रावणी मेला अपने उद्देश्य को पूर्ण करते हुए क्षेत्रवासियों के लिए यादगार साबित होगा।

मेले में बच्चों और युवाओं के आकर्षण के लिए विभिन्न प्रकार के झूले, जलपरी, खेलकूद तथा देश के विभिन्न राज्यों से आए लघु व्यवसायियों की आकर्षक दुकानों की व्यवस्था की गई है, जो स्थानीय नागरिकों और परियोजना कर्मियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।

इस अवसर पर महाप्रबंधक प्रशासन इं. सोमनाथ मिश्र, महाप्रबंधक (द ताप) इं. प्रशांत त्रिपाठी, महाप्रबंधक (ब ताप) इं. चंद्र प्रकाश, महाप्रबंधक (अ ताप) इं. डी.के. सिंह, सीआईएसएफ इकाई के समादेष्टा नीतीश कुमार तोमर, रीना चतुर्वेदी, रेनू सिंह, सीमा सिंह, अधीक्षण अभियंता इं. कर्मेंद्र सिंह सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारियों ने मेले में लगे स्टॉलों एवं झूलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

श्रावणी मेला एवं रामलीला समिति के अध्यक्ष विनोद आनंद, सचिव अभिषेक सिंह तथा समिति के पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया तथा आयोजन में सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का सफल संचालन इं. धर्मेंद्र राम करन ने किया।

कार्यक्रम में अधीक्षण अभियंता इं. उत्पल शंकर, इं. आलोक त्रिपाठी, इं. आर.के. सिंह, इं. एस.के. रजक, इं. वी.के. सिंह, इं. महेंद्र सिंह, अधिशासी अभियंता इं. अदालत वर्मा, इं. बी.आर. पटेल, इं. ओ.पी. भारती, इं. राम प्यारे वर्मा, इं. अनिल कुमार, इं. रमेश कुमार, इं. राजेश सचान, इं. अशोक कुमार, सहायक अभियंता इं. अजय सिंह, इं. संजय सिंह, इं. मनीष सिंह, इं. बलराम, इं. आशीष सहित ज्योति पुंज महिला मंडल की शालिनी चन्द्रविजय, ममता सिंह, रूबी सिंह, वर्तिका केशरवानी, स्वीटी केन, अंजू चौरसिया तथा मेला समिति के पदाधिकारी मुकेश जायसवाल, राजकुमार यादव, श्याम बिहारी सिंह, राकेश जायसवाल, राजेंद्र प्रसाद सिंह, जितेंद्र जायसवाल, बृज बिहारी यादव, सीलियम मसीह, प्रमोद मिश्रा, योगेंद्र मिश्रा, अखिलेश कुमार, इन्द्रेश सिंह, नीरज जायसवाल, कैलाश चंद्र पाल, राकेश चौहान, सतीश कुमार मधुकर, सुरजन सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume