Top News

सोन की आवाज न्यूज़ मंडल ब्यूरो चीफ जगरनाथ प्रसाद बिंद 

*जिला प्रोबेशन अधिकारी पुनीत टंडन के आकस्मिक निधन पर कलेक्ट्रेट सभागार में शोकसभा आयोजित*



जनपद सोनभद्र के जिला प्रोबेशन अधिकारी पुनीत टंडन के आकस्मिक निधन पर आज कलेक्ट्रेट सभागार में शोकसभा का आयोजन किया गया। शोकसभा में दिवंगत अधिकारी के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ सहित उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके निधन को प्रशासनिक सेवा के लिए अपूरणीय क्षति


बताया। शोकसभा में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 श्री वागीश कुमार शुक्ला, जिला विकास अधिकारी श्री हेमंत कुमार सिंह, डीसी एनआरएलएम सरिता सिंह, परियोजना निदेशक डीआरडीए श्री एस.के. राय, डीसी मनरेगा श्री रविन्द्र वीर सिंह, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी श्री सुधांशु शेखर शर्मा, अपर जिला सूचना अधिकारी श्री विनय कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी श्री ज्ञानेन्द्र सिंह भदौरिया सहित जिला प्रोबेशन विभाग के विभिन्न अधिकारी एवं कर्मचारीगण तथा कलेक्ट्रेट के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume