Top News

भारतीय संविदा श्रमिक संगठन की अहम बैठक संपन्न

 सोन की आवाज न्यूज़ मंडल ब्यूरो चीफ जगरनाथ प्रसाद 

आगामी चुनाव की रणनीति पर बनी सर्वसम्मति, समय पर नामांकन व चुनाव प्रक्रिया पूरी कराने का निर्णय


ओबरा (सोनभद्र)।
भारतीय संविदा श्रमिक संगठन, ओबरा की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को संगठन के स्थानीय कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष मणिशंकर पाठक ने की। पूर्व निर्धारित सूचना के अनुसार आयोजित इस बैठक में संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने आगामी संगठनात्मक चुनाव को लेकर विस्तार से चर्चा की।

बैठक में सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव रखे। विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि संगठन का चुनाव निर्धारित नियमावली के अनुरूप निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया जाएगा तथा नामांकन प्रपत्र समय सीमा के भीतर जमा कराने की प्रक्रिया सुनिश्चित की जाएगी। संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के लिए सभी सदस्यों ने एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प भी लिया।

बैठक का संचालन संगठन के महामंत्री कृष्ण कुमार पाठक ने किया। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से सहयोग की अपील की।

बैठक में अध्यक्ष मणिशंकर पाठक, उपाध्यक्ष रणजीत तिवारी, महामंत्री कृष्ण कुमार पाठक, कोषाध्यक्ष नवलेश कुमार, तारकेश्वर शुक्ला, संगठन मंत्री उमेश पटेल, मंत्री जयकुमार शुक्ला, कार्यसमिति सदस्य रवि शंकर तथा सदस्य रविंद्र यादव सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में निर्णय लिया गया कि संगठन की अगली महत्वपूर्ण बैठक 2 अगस्त 2026 को आयोजित की जाएगी, जिसमें चुनाव संबंधी तैयारियों की समीक्षा के साथ आगे की रणनीति पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। संगठन के पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि लोकतांत्रिक एवं पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती प्रदान करेगी।

Post a Comment

أحدث أقدم
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume