सोन की आवाज न्यूज़ मंडल ब्यूरो चीफ जगरनाथ प्रसाद
सोनभद्र थाना पन्नूगंज पुलिस ने में मुकदमाती मालों के शीघ्र निस्तारण एवं उनके वास्तविक स्वामियों को समयबद्ध सुपुर्दगी सुनिश्चित कराने हेतु पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी सदर राज सोनकर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक पन्नूगंज माधव सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना पन्नूगंज पुलिस द्वारा एक सराहनीय कार्यवाही की गई। थाना पन्नूगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0-93/2020, धारा 380/411 भा.द.वि. से संबंधित माल मुकदमाती 518 ग्राम चांदी के आभूषण माननीय न्यायालय के आदेश के अनुपालन में उनके वास्तविक स्वामी अनिल कुमार पुत्र लखपति, निवासी ग्राम रामगढ़, थाना पन्नूगंज, जनपद सोनभद्र को विधिवत सुपुर्द किए गए।
उक्त कार्यवाही में थाना पन्नूगंज के हेड मुहर्रिर ओम प्रकाश यादव द्वारा आवेदक से संपर्क स्थापित कर आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण कराई गई। माननीय न्यायालय से सुपुर्दगी आदेश प्राप्त होने के उपरांत माल मुकदमाती को सुरक्षित एवं सही-सलामत उसके वास्तविक स्वामी के सुपुर्द किया गया।
वर्षों पूर्व चोरी हुए अपने चांदी के आभूषण पुनः प्राप्त कर आवेदक ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सोनभद्र पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया।


إرسال تعليق