Top News

प्रांतीय प्रभारी गणों के सम्मान में भव्य समारोह 5 जुलाई को

 सोन की आवाज न्यूज़ मंडल ब्यूरो चीफ जगरनाथ प्रसाद 

पतंजलि परिवार सोनभद्र करेगा योग साधकों व कार्यकर्ताओं का सम्मान


ओबरा/सोनभद्र।
पतंजलि परिवार सोनभद्र के सभी संगठनों द्वारा 5 जुलाई 2026 को एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम मारवाड़ी धर्मशाला, रावटसगंज में प्रातः 6:00 बजे आयोजित होगा, जिसमें उत्तर प्रदेश पूर्व के भारत स्वाभिमान के राज्य प्रभारी भगवान जी तथा पतंजलि योग समिति उत्तर प्रदेश पूर्व के राज्य प्रभारी दुर्गेश जी का सम्मान किया जाएगा।

दुर्गेश जी, जो सेवानिवृत्त थल सेना अधिकारी हैं, योग सेवा, गुरु निष्ठा और समर्पण भाव के लिए विशेष रूप से जाने जाते हैं। उन्होंने पूर्वी उत्तर प्रदेश में योग को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके कुशल नेतृत्व, संवाद और सहयोग से प्रदेश के अनेक योग शिक्षक योग सेवा में सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं।

वहीं राज्य प्रभारी भगवान जी अपने सरल स्वभाव, मृदुभाषी व्यक्तित्व और ओजस्वी वाणी के लिए सम्मानित हैं। उनके नेतृत्व में प्रदेश के प्रभारीगण एवं योग शिक्षक संगठित होकर योग और राष्ट्र सेवा के कार्यों को मजबूती से आगे बढ़ा रहे हैं।

पतंजलि परिवार सोनभद्र के सभी संरक्षक, प्रभारी, योग शिक्षक एवं कार्यकर्ताओं ने मिलकर इस सम्मान समारोह को सफल बनाने का संकल्प लिया है। कार्यक्रम के तहत 4 जुलाई को मुख्यालय पर सायं 6:00 बजे प्रभारीगणों की बैठक आयोजित होगी। इसके पश्चात 5 जुलाई को प्रातः 5:00 बजे योग कक्षा संचालित की जाएगी तथा सुबह 6:30 बजे सम्मान समारोह प्रारंभ होगा। समारोह में राज्य प्रभारीगण द्वारा सोनभद्र के कर्मठ योग शिक्षकों और समर्पित कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया जाएगा।

भारत स्वाभिमान सोनभद्र के जिला प्रभारी वीरेंद्र योगी ने बताया कि समारोह की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। ओबरा, चोपन, बभनी, दुद्धी, अनपरा, रेणुकूट, घोरावल, वैनी, शक्तिनगर, रेणुसागर, म्योरपुर, चुर्क और कोन सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में योग शिक्षक एवं कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल होंगे।

उन्होंने सभी से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर समारोह को सफल बनाने की अपील की।

Post a Comment

أحدث أقدم
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume