सोन की आवाज न्यूज़ मंडल ब्यूरो चीफ जगरनाथ प्रसाद
विंध्याचल धाम, मीरजापुर।
हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर), झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष हरे कृष्ण महाराज ने आज उत्तर प्रदेश के पवित्र माँ विंध्यवासिनी धाम, विंध्याचल में विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना कर माता रानी का दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया।
पूजा-अर्चना वैदिक विधि से सम्पन्न हुई, जिसका संपूर्ण अनुष्ठान पंडित विद्यानंद मिश्रा जी के सान्निध्य में संपन्न कराया गया। इस अवसर पर हरे कृष्ण महाराज ने पंडित विद्यानंद मिश्रा जी के प्रति हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करते हुए उनके स्नेहपूर्ण मार्गदर्शन की सराहना की।सी
इस अवसर पर उनके साथ पार्टी के युवा नेता अनिल सिंह, हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) के बोकारो जिला सचिव सहदेव मंडल तथा समाजसेवी राजेश शर्मा भी उपस्थित रहे। सभी ने माँ विंध्यवासिनी से राष्ट्र की समृद्धि, झारखंड की उन्नति, संगठन की मजबूती तथा प्रदेशवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि के लिए प्रार्थना की।
दर्शन-पूजन के उपरांत मीडिया से बातचीत करते हुए हरे कृष्ण महाराज ने कहा—
“माँ विंध्यवासिनी के पावन दरबार से प्राप्त आशीर्वाद ने मुझे नई ऊर्जा, आत्मबल और जनसेवा के प्रति नए संकल्प से भर दिया है। मैं संकल्प लेता हूँ कि संगठन के विस्तार, कार्यकर्ताओं के सम्मान और झारखंड के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी निष्ठा, समर्पण और ऊर्जा के साथ कार्य करूँगा। माँ का यह आशीर्वाद मुझे जनहित और राष्ट्रहित के कार्यों में सदैव प्रेरणा देता रहेगा।”
उन्होंने कहा कि हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) का प्रत्येक कार्यकर्ता समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचकर सेवा, समर्पण और सामाजिक न्याय की भावना के साथ कार्य करेगा। आने वाले समय में पूरे झारखंड में व्यापक सदस्यता अभियान, जनसंपर्क कार्यक्रम एवं संगठन सुदृढ़ीकरण अभियान को और अधिक गति दी जाएगी।

إرسال تعليق