सोन की आवाज न्यूज़ मंडल ब्यूरो चीफ जगरनाथ प्रसाद
मिर्जापुर। विंध्याचल मंडल में जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त रूप से सक्रिय कदम उठाए। डीआईजी रेंज मिर्जापुर पूनम ने परिक्षेत्रीय कार्यालय में जनसुनवाई कर आमजन की शिकायतों को सुना और उनके शीघ्र व गुणवत्तापूर्ण समाधान के निर्देश दिए।जनसुनवाई के दौरान प्राप्त सभी शिकायतों पर संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने के सख्त निर्देश दिए गए। इसके बाद मंडलायुक्त विंध्याचल मंडल श्री राजेश प्रकाश और डीआईजी रेंज मिर्जापुर पूनम ने गूगल मीट के माध्यम से मंडलीय समीक्षा गोष्ठी आयोजित की। बैठक में मंडल के सभी
जिलाधिकारियों (डीएम), पुलिस अधीक्षकों (एसपी) तथा अन्य संबंधित अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में मंडल स्तर पर लंबित मामलों, कानून-व्यवस्था, विकास कार्यों तथा जनसमस्याओं के निस्तारण की समीक्षा की गई। दोनों अधिकारियों ने सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए समयबद्ध कार्यान्वयन सुनिश्चित करने को कहा।एडीजी जोन वाराणसी के मार्गदर्शन में हो रही इस गतिविधि को स्थानीय स्तर पर सकारात्मक कदम माना जा रहा है।


Post a Comment