Top News

सड़क किनारे झाड़ियों में मिला अज्ञात महिला का शव शिनाख्त में जुटी पुलिस, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

 सोन की आवाज न्यूज़ मंडल ब्यूरो चीफ जगरनाथ प्रसाद 


सोनभद्र।
जनपद सोनभद्र के पन्नूगंज थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब ग्राम परसिया के पास सड़क किनारे झाड़ियों में एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ। शव मिलने की खबर फैलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई।

ग्रामीणों द्वारा सूचना दिए जाने पर पन्नूगंज पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस ने आसपास के लोगों से मृतका की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन महिला की पहचान नहीं हो सकी।

थाना प्रभारी पन्नूगंज माधव सिंह ने बताया कि दोपहर करीब 3:00 बजे शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी, जिसके बाद पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। मृतका की उम्र लगभग 30 वर्ष आंकी जा रही है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस, सोनभद्र भेज दिया है। प्रारंभिक तौर पर मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

फिलहाल पुलिस आसपास के थानों को सूचना देकर महिला की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। मामले की हर पहलू से गंभीरता से जांच की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume