Top News

विद्यालयों के सामने कूड़े का अंबार, मासूम बच्चों की सेहत पर मंडरा रहा बड़ा खतरा

 सोन की आवाज न्यूज़ मंडल ब्यूरो चीफ जगरनाथ प्रसाद 

रामगढ़ में सफाई व्यवस्था बदहाल, जिम्मेदारों की लापरवाही से बढ़ी गंदगी और बीमारी की आशंका


सोनभद्र / रामगढ़ ।
ग्राम पंचायत रामगढ़, थाना पन्नूगंज, जनपद सोनभद्र में सफाई व्यवस्था पूरी तरह बदहाल नजर आ रही है। ग्राम पंचायत में नियुक्त सफाई कर्मी अपने कर्तव्यों का पालन करने के बजाय मनमानी पर उतारू हैं, जिसका खामियाजा छोटे-छोटे स्कूली बच्चों को भुगतना पड़ रहा है। सरकारी विद्यालयों और कार्यालयों के आसपास फैली गंदगी अब गंभीर चिंता का विषय बन चुकी है।

रामगढ़ में एक ही प्रांगण में पांच-पांच विद्यालयों के साथ ब्लॉक संसाधन केंद्र भी संचालित हो रहा है, लेकिन विडंबना यह है कि पूरे परिसर के आसपास कूड़े का अंबार लगा हुआ है। सड़ता हुआ कचरा और उठती दुर्गंध से न केवल वातावरण दूषित हो रहा है, बल्कि बच्चों के स्वास्थ्य पर भी गंभीर खतरा मंडरा रहा है। संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका लगातार बढ़ती जा रही है।

ग्रामीणों और शिक्षकों का आरोप है कि सफाई कर्मी नियमित सफाई करने के बजाय ग्राम प्रधानों के निजी कार्यों में लगे रहते हैं। कई बार पत्रकारों एवं अध्यापकों द्वारा संबंधित अधिकारियों को इस गंभीर समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन ब्लॉक स्तर के अधिकारियों ने मामले को नजरअंदाज कर दिया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि यही लापरवाही जारी रही तो स्वच्छता और बेहतर शिक्षा का सपना अधूरा रह जाएगा। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छ भारत अभियान स्वच्छ भारत अभियान की जमीनी हकीकत रामगढ़ में सवालों के घेरे में नजर आ रही है।

अब देखने वाली बात यह होगी कि संबंधित अधिकारी इस गंभीर समस्या पर कब तक कार्रवाई करते हैं या फिर मासूम बच्चों का भविष्य यूं ही गंदगी के बीच संकट में पड़ा रहेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume