सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर सोनभद्र कमलेश कुमार सिंह
सोनभद्र/ओबरा। कॉन्वेंट स्कूल के बगल स्थित वीआईपी रोड पर बड़े हनुमान जी के पावन अवसर पर आयोजित विशाल भंडारे एवं भोजन वितरण कार्यक्रम ने श्रद्धा, सेवा और सामाजिक एकता की अनूठी मिसाल पेश की। कर्मचारी नेता संजय पासवान के सौजन्य से आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालुओं, राहगीरों और स्थानीय नागरिकों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।
शाम 5:00 बजे से ही आयोजन स्थल पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पूरे क्षेत्र में “जय श्री राम” और “बजरंगबली की जय” के गगनभेदी जयकारों से माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं के लिए प्रेम, सम्मान और आत्मीयता के साथ भोजन की विशेष व्यवस्था की गई थी। सेवा भाव से जुड़े कार्यकर्ताओं ने पूरी निष्ठा के साथ व्यवस्थाओं को संभालते हुए कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की।
इस सफल आयोजन में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष उमाशंकर सिंह, नगर पंचायत प्रतिनिधि श्रवण पासवान, संग्राम मिश्रा, लाल बहादुर यादव, रामनिवास तोमर, शंकर कनौजिया, विकास सिंह ‘चीकू’, मोनू शुक्ला, रंजीत यादव, रौशन सिंह, शेरा पटेल, अजय शर्मा, आलोक पांडे, पुष्पेंद्र मिश्रा, गोरख सोनी एवं संजय यादव सहित अनेक लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
स्थानीय लोगों ने कार्यक्रम की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक और सामाजिक आयोजन समाज में भाईचारा, सेवा भावना और सद्भावना को मजबूत करते हैं। देर रात तक श्रद्धा, उत्साह और भक्ति के माहौल में भंडारा चलता रहा यह आयोजन लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना रहा।



Post a Comment