Top News

ईपीएफ घोटाले के खिलाफ भारतीय संविदा श्रमिक संगठन का बड़ा हमला

 सोन की आवाज न्यूज़ मंडल ब्यूरो चीफ जगरनाथ प्रसाद 

BTPS-CTPS की संविदा कंपनियों पर श्रमिकों का EPF हड़पने का आरोप, जिलाधिकारी सोनभद्र को सौंपा ज्ञापन


सोनभद्र, 09 जून 2026 ।
भारतीय संविदा श्रमिक संगठन ने आज ओबरा परियोजना के BTPS एवं CTPS में कार्यरत संविदा श्रमिकों के भविष्य निधि (EPF) घोटाले को लेकर जोरदार विरोध दर्ज कराते हुए माननीय जिलाधिकारी सोनभद्र को शिकायती पत्र एवं ज्ञापन सौंपा। संगठन ने आरोप लगाया कि कई संविदा कंपनियां श्रमिकों के वेतन से EPF की कटौती तो कर रही हैं, लेकिन उसे श्रमिकों के भविष्य निधि खातों में जमा नहीं किया जा रहा है।

संगठन द्वारा विशेष रूप से नीरज कंस्ट्रक्शन (BTPS) एवं SKPL (CTPS) पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। संगठन का कहना है कि इन कंपनियों द्वारा श्रमिकों के अधिकारों का खुलेआम शोषण किया जा रहा है तथा EPFO नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।

संगठन के अध्यक्ष श्री मणि शंकर पाठक ने कहा कि ओबरा परियोजना में बड़े पैमाने पर EPF की लूट चल रही है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि श्रमिकों के कटे हुए EPF की राशि जल्द उनके खातों में जमा नहीं कराई गई तो भारतीय संविदा श्रमिक संगठन बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगा।

वहीं संगठन मंत्री उमेश पटेल ने कहा कि SKPL जैसी कंपनियों को कार्य देने से पहले उनकी पूरी जांच होनी चाहिए। उन्होंने मांग की कि संबंधित कंपनियों के कंप्लायंस रजिस्टर, EPF रिकॉर्ड एवं श्रमिकों से जुड़े दस्तावेजों की जांच कराई जाए ताकि यह पता चल सके कि अब तक कितने मजदूरों का आर्थिक शोषण किया गया है।

उन्होंने आगे कहा कि यदि इस ज्ञापन पर प्रशासन द्वारा गंभीरता से कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन अपनी मजदूर हितों से जुड़ी ज्वलंत समस्याओं को लेकर सीधे माननीय मुख्यमंत्री जी तक पहुंचेगा।

इस दौरान संगठन के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें उपाध्यक्ष रणजीत तिवारी, महामंत्री कृष्ण कुमार पाठक, कोषाध्यक्ष नवलेश वर्मा, कार्यकारिणी सदस्य रामेश्वर गिरी, महेंद्र पांडे, सुनील सिंह, उपेंद्र गिरी, राजकुमार यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume