*अनपरा तापीय परियोजना में चला वृहद स्वच्छता अभियान*
*अधिकारियों, कर्मचारियों ने हाथी पार्क में किया श्रमदान*
*अगले रविवार को भी चलेगा स्वच्छता अभियान*
सोन की आवाज न्यूज़ मंडल ब्यूरो चीफ जगरनाथ प्रसाद
अनपरा, सोनभद्र।
अनपरा तापीय परियोजना प्रबंधन द्वारा भारत सरकार के ‘स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत अभियान’ के अंतर्गत कॉलोनी परिसर में प्रत्येक रविवार को व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को कॉलोनी स्थित हाथी पार्क में सुबह सात बजे से परियोजना प्रमुख एवं मुख्य महाप्रबंधक इंजीनियर अजय कुमार कटियार के नेतृत्व में वृहद श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया।अभियान में बड़ी संख्या में अधिकारियों, कर्मचारियों तथा उनके परिवारजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक इंजीनियर अजय कुमार कटियार ने स्वयं श्रमदान कर कहा कि इस अभियान का उद्देश्य प्लांट एवं कॉलोनी परिसर को स्वच्छ,सुंदर एवं रोगमुक्त बनाना तथा नागरिकों को साफ सफाई के प्रति जागरूक करना है।उन्होंने ने अधिक से अधिक लोगों से अभियान में सहभागिता करने की अपील की है।
इस अवसर पर अधिशासी अभियंता इं इं ज्ञानेंद्र सिंह,इं रामज्ञान सिंह,इं वेदप्रकाश विश्वकर्मा,सहायक अभियंता इं अजय सिंह,इं पंकज पांडेय,इं त्रियुगी नारायण,संगठनों के पदाधिकारियों में वीके आनंद,अभिषेक सिंह,मुकेश जायसवाल,राजकुमार सिंह,सीलियम मसीह,जितेंद्र जायसवाल,राजकुमार,प्रभाकर सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिकारी,कर्मचारी उपस्थित रहे।



إرسال تعليق