Top News

अनपरा तापीय परियोजना की बड़ी पहल

 सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर अनपरा सोनभद्र पुष्पराज सिंह बघेल 


किराया जमा करने के लिए लगेगा विशेष कैंप, अब उपभोक्ताओं को नहीं होगी परेशानी

अनपरा/सोनभद्र। अनपरा तापीय परियोजना प्रशासन ने आवास, दुकान और फ्लैट का किराया जमा करने वाले आवंटियों की सुविधा के लिए एक अहम कदम उठाया है। अब किराया जमा करने में हो रही असुविधा को दूर करने के लिए विशेष कैंप लगाए जाएंगे, जिससे लोगों को कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

कार्यालय अधिशासी अभियंता, जनपद अनुरक्षण खंड-पंचम, अनपरा तापीय परियोजना द्वारा जारी सूचना के अनुसार, जिन आवंटियों को मकान, फ्लैट या दुकान का किराया जमा करने में दिक्कत हो रही है, उनके लिए साप्ताहिक विशेष व्यवस्था लागू की गई है।

हर बुधवार सुबह 10 बजे से 12 बजे तक आवास इंस्पेक्शन-06, गेट संख्या-02 के पास विशेष कैंप आयोजित होगा। वहीं शनिवार को भी सुबह 10 बजे से 12 बजे तक शिकायत कार्यालय, एक कक्षीय फील्ड हॉस्टल, अनपरा कॉलोनी में किराया जमा किया जा सकेगा।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शुल्क जमा करने के बाद मूल रसीद संबंधित कैंप स्थल से शाम 5 बजे के बाद प्राप्त की जा सकेगी। साथ ही उपभोक्ताओं से बिल की छायाप्रति साथ लाने की अपील की गई है।

अनपरा तापीय परियोजना की इस पहल से हजारों आवंटियों को राहत मिलने की उम्मीद है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह व्यवस्था किराया जमा प्रक्रिया को और सरल व सुगम बनाएगी।

Post a Comment

أحدث أقدم
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume