Top News

*डीएम एवं एसपी ने सुनी जनसमस्याएं, समस्त थानों पर आयोजित हुआ "थाना समाधान दिवस"*

सोन की आवाज न्यूज़ मंडल ब्यूरो चीफ जगरनाथ प्रसाद 

थाना समाधान दिवस के उपरांत पुलिस अधीक्षक ने थाना चोपन का किया विस्तृत निरीक्षण, अभिलेखों, सुरक्षा व्यवस्था एवं जनसुनवाई व्यवस्था का लिया जायजा



सोनभद्र थाना चोपन परिसर में आज दिनांक 27/6/ 2026 को जनपद सोनभद्र के समस्त थानों पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी चर्चित गौड़* एवं पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा संयुक्त रूप से थाना चोपन पर जनसुनवाई करते हुए फरियादियों की शिकायतें सुनी गईं तथा संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसी क्रम में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में जनसुनवाई कर शिकायतों के निस्तारण की कार्यवाही की गई।

थाना समाधान दिवस के दौरान प्राप्त अनेक शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष प्रकरणों के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए इस दौरान जिलाधिकारी सोनभद्र एवं पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने विशेष रूप से निर्देशित किया कि भूमि संबंधी विवादों का निस्तारण पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीमों* द्वारा आपसी समन्वय स्थापित करते हुए किया जाए, जिससे फरियादियों को अनावश्यक रूप से विभिन्न कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें तथा प्रत्येक प्रकरण का पारदर्शी, निष्पक्ष एवं न्यायोचित निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके। थाना समाधान दिवस का विवरण पूर्व से लंबित प्रार्थना पत्र पुलिस विभाग : 14*

राजस्व विभाग : 249

आज प्राप्त प्रार्थना पत्र**

पुलिस विभाग : 16 (सभी 16 का मौके पर निस्तारण)**

राजस्व विभाग : 182 (180 का मौके पर निस्तारण)**



शेष प्रकरणों के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करते हुए शीघ्र, गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। थाना चोपन का विस्तृत निरीक्षण


हैथाना समाधान दिवस के उपरांत पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा* द्वाराvथाना चोपन का विस्तृत निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, अभिलेखों के रख-रखाव, महिला हेल्प डेस्क, आगंतुक कक्ष, मालखाना, शस्त्रागार, हवालात, बैरक, भोजनालय, सीसीटीएनएस कक्ष, थाना परिसर की साफ-सफाई एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं* का गहन अवलोकन किया गया।

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा अभिलेखों को अद्यतन रखने, लंबित शिकायतों एवं विवेचनाओं का समयबद्ध निस्तारण, फरियादियों के साथ संवेदनशील एवं शालीन व्यवहार, अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था की सुदृढ़ व्यवस्था* तथा आगामी पर्व-त्योहारों के दृष्टिगत विशेष सतर्कता बरतते हुए प्रभावी पुलिसिंग* सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही थाना परिसर की स्वच्छता, अनुशासन एवं अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण* पर विशेष बल दिया गया   *सोनभद्र पुलिस जनसामान्य की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण तथा जनसुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।*

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume