Top News

शक्तिनगर पुलिस की प्रभावी कार्यवाही *एनटीपीसी (NTPC) के प्रतिबंधित क्षेत्र में रात्रि के समय अनधिकृत प्रवेश करने वाले 10 अभियुक्त गिरफ्तार-*

 सोन की आवाज न्यूज़ मंडल ब्यूरो चीफ जगरनाथ प्रसाद 


पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक शक्तिनगर सत्येन्द्र कुमार राय के कुशल नेतृत्व में थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गई। थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा एनटीपीसी (NTPC) के प्रतिबंधित क्षेत्र में रात्रि के समय अनधिकृत रूप से प्रवेश करने वाले 10 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

घटना का संक्षिप्त विवरण दिनांक 26.06.2026 को वादी आरक्षी/जीडी जितेन्द्र कुमार (केऔसुब इकाई, एसएसटीपीएस, शक्तिनगर) द्वारा थाना शक्तिनगर पर एनटीपीसी के प्रतिबंधित क्षेत्र में अनधिकृत प्रवेश करने पर दर्ज हुआ मु0अ0सं0-124/2026, धारा 329(3), 189(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कराया गया था। कृत कार्यवाही दिनांक 27/6/ 2026 को थाना शक्तिनगर पुलिस टीम द्वारा देखभाल क्षेत्र, संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग एवं वांछित अभियुक्तों की तलाश के दौरान प्राप्त सूचना पर सीआईएसएफ कैंटीन जाने वाले मार्ग के पास से 10 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम अमन गिरी पुत्र पप्पू गिरी, उम्र 26 वर्ष, निवासी बस स्टैंड मार्केट,आशीष रावत पुत्र सुभाष रावत, उम्र 22 वर्ष, निवासी मिश्रा टोला, योगीचौरा,छोटू कुमार पुत्र चुन्नूलाल, उम्र 20 वर्ष, निवासी मिश्रा टोला, योगीचौरा, रोशन चन्द्रवंशी पुत्र वीरेन्द्र चन्द्रवंशी, उम्र 22 वर्ष, निवासी बस स्टैंड मार्केट, अनुराग कुमार पुत्र स्व. रामकेश वियार, उम्र 23 वर्ष, निवासी मिश्रा टोला, योगीचौरा,श्रावण कुमार पुत्र छोटेलाल कोल, उम्र 23 वर्ष, निवासी मिश्रा टोला, योगीचौरा,अनुप गुप्ता पुत्र संतोष गुप्ता, उम्र 26 वर्ष, निवासी बस स्टैंड मार्केट, चन्दू राम पुत्र लाले रावत, उम्र 24 वर्ष, निवासी मिश्रा टोला, योगीचौरा, आशीष पटेल पुत्र बृजेश पटेल, उम्र 22 वर्ष, निवासी मिश्रा टोला, योगीचौरा,शक्तिनगर,संतोष कुमार पुत्र स्व. कपिल नाथ उम्र 24 वर्ष, निवासी मिश्रा बीना, पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय, थाना शक्तिनगर, उपनिरीक्षक राजेश कुमार , उपनिरीक्षक सदाशिव राय ,मुख्य आरक्षी दिनेश कुमार भारती,आरक्षी अमृतलाल,आरक्षी उमेश कुमार गौतम

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume