Top News

भीषण गर्मी से राहत के लिए दिशिता महिला मंडल रेनुसागर की सराहनीय पहल

 सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर अनपरा सोनभद्र पुष्पराज सिंह बघेल 

ग्रामीणों को शुद्ध शीतल जल हेतु वाटर कूलर की दी सौगात


सेवा, सहयोग और संवेदनशीलता ही एक सशक्त एवं समृद्ध समाज की पहचान है-इंदु सिंह

अनपरा सोनभद्र। दिशिता महिला मंडल रेनुसागर की वरिष्ठ सदस्या इंदु सिंह के मार्गदर्शन में सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को निभाते हुए दिशिता महिला मंडल, रेनुसागर ने भीषण गर्मी से राहत दिलाने के उद्देश्य से ग्रामीण क्षेत्र में राहगीरों एवं आम नागरिकों के लिए शुद्ध एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराने हेतु कम्पोजिट विद्यालय बैरपान एवं आदर्श परिवार कल्याण केंद्र को  वाटर कूलर भेंट किया।

इस जनहितकारी पहल का उद्देश्य तपती गर्मी में आने-जाने वाले राहगीरों, ग्रामीणों एवं जरूरतमंद लोगों को स्वच्छ और ठंडा पेयजल उपलब्ध कराना है, जिससे उन्हें राहत मिल सके। महिला मंडल की इस पहल की स्थानीय लोगों ने मुक्तकंठ से सराहना करते हुए इसे समाज सेवा का प्रेरणादायक उदाहरण बताया।इसके पूर्ब कम्पोजिटी विद्यालय बैरपान की प्रधानाचार्या मीना सिंह


शिक्षिका सपना यादव,दिव्या यादव एवं सपना पांडेय ने मुख्य अतिथि दिशिता महिला मंडल रेनुसागर की वरिष्ठ सदस्या इंदु सिंह को बुके देकर स्वागत किया।ततपश्चात मुख्य अतिथि ने सरस्वती माता जी का पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

दिशिता महिला मंडल रेनुसागर की वरिष्ठ सदस्या इंदु सिंह ने कहा कि सेवा, सहयोग और संवेदनशीलता ही एक सशक्त एवं समृद्ध समाज की पहचान है। हमारा महिला मंडल  समय-समय पर शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण एवं सामाजिक कल्याण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करती रही है। इसी क्रम में भीषण गर्मी को देखते हुए यह वाटर कूलर भेंट किया गया है, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके।

ग्रामीणों ने इस सहयोग के लिए दिशिता महिला मंडल एवं सहयोगी संस्थाओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहल न केवल लोगों की प्यास बुझाएगी, बल्कि समाज में सेवा और मानवीय संवेदनाओं का संदेश भी देगी।


यह पहल सामाजिक उत्तरदायित्व का उत्कृष्ट उदाहरण है और अन्य संस्थाओं को भी जनहित के ऐसे कार्यों के लिए प्रेरित करती है।इस अवसर पर दिशिता महिला मंडल रेनुसागर की वरिष्ठ सदस्या मेनका अरोड़ा

सविता चौबे,नूतन सिंह,बिनीता सिंह,किरण श्रीवास्तव

वंदना सिंह,श्वेता श्रीवास्तव एवं वंदना श्रीवास्तव का सराहनीय सहयोग रहा।कार्यक्रम के अंत में दिशिता महिला मंडल की सचिव तूलिका श्रीवास्तव ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume