Top News

चतरा ब्लॉक में बीएफएसी बैठक संपन्न, राजबली सिंह बने अध्यक्ष

 सोन की आवाज न्यूज़ मंडल ब्यूरो चीफ जगरनाथ प्रसाद 

कृषि विभाग ने किसानों को निशुल्क मिनी किट व बीज वितरित कर बढ़ाया उत्साह



सोनभद्र।
चतरा खंड विकास कार्यालय परिसर में मंगलवार, 30 जून 2026 को बीएफएसी (BFAC) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से ग्राम पिथोरी निवासी राजबली सिंह को अध्यक्ष चुना गया। अध्यक्ष चुने जाने पर उपस्थित किसानों एवं अधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

बैठक के दौरान कृषि विभाग द्वारा किसानों के हित में विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत निशुल्क बीज एवं मिनी किट का वितरण किया गया। राजकीय कृषि भंडार, चतरा के माध्यम से किसानों को बाजरा मिनी किट, अरहर मिनी किट तथा सामान्य धान 50  प्रतिशत अनुदान पर वितरित किया गया ।

इसके साथ ही आत्मा योजना के अंतर्गत प्रदर्शन हेतु चयनित कृषकों को निशुल्क अरहर बीज उपलब्ध कराया गया। वहीं एनएमईओ योजना के तहत तिल बीज भी कृषकों को निशुल्क प्रदर्शन हेतु वितरित किया गया, जिससे किसानों में काफी उत्साह देखने को मिला।


इस अवसर पर सहायक विकास अधिकारी (कृषि) राकेश कुमार सिंह, राजकीय बीज गोदाम प्रभारी अनुराग श्रीवास्तव, अजय सिंह (BIM), मुरली मनोहर सिंह (TAC), मिश्रदेव (ATM), श्रीमती अंशिभा सिंह (TAC) तथा आदर्श सिंह (ATM) सहित कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

बैठक में किसानों को आधुनिक खेती, उन्नत बीजों के उपयोग तथा कृषि योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने के लिए जागरूक भी किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume