Top News

किसानों का ऐलान- जब तक अन्य रुकेगा नहीं, धरना खत्म नहीं होगा! चकबंदी घोटाले का आरोप, 405वें दिन भी उबाल पर किसानों का गुस्सा

 सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर घोरावल सोनभद्र कमलेश कुमार सिंह 



घोरावल ब्लॉक के भैसवार गांव में चकबंदी प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों को लेकर किसानों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। “जमीन बचाओ” के नारे के साथ जारी धरना अब 405वें दिन में प्रवेश कर चुका है, जिससे प्रशासनिक उदासीनता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

सेमरीहवा टोला स्थित बछनार बिरबाबा देवस्थान पर चल रहे इस आंदोलन का नेतृत्व भारतीय किसान यूनियन (लोक शक्ति) के जिला अध्यक्ष बिरजू कुशवाहा कर रहे हैं। धरना स्थल पर बड़ी संख्या में किसान और ग्रामीण एकजुट होकर अपनी जमीन बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं।

किसानों का आरोप है कि चकबंदी विभाग में भारी अनियमितताएं हुई हैं, जिससे हम किसानों के जमीनों के साथ अन्याय किया जा  रहा है

भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति मिर्जापुर माहामंत्री डॉक्टर राम प्यारे सिंह ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जब तक चकबंदी में हुई गड़बड़ियों की निष्पक्ष जांच नहीं होती, तब तक गांव में चकबंदी प्रक्रिया को आगे नहीं बढ़ने दिया जाएगा। यदि प्रशासन ने जल्द संज्ञान नहीं लिया, तो भारती किसान यूनियन लोक शक्ति  सोनभद्र जिला अध्यक्ष बिरजू कुशवाहा करेंगे  बहुत जल्द पांच सूत्री मांगों को लेकर महापंचायत आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।

भाकियू (लोक शक्ति) के जिला ‌  सोनभद्र ने  जिला सचिव संजय कुमार यादव ने प्रशासन की निष्क्रियता पर नाराजगी जताते हुए कहा कि किसानों की समस्याओं की लगातार अनदेखी हो रही है। उन्होंने मांग की कि भैसवार गांव के किसानों को न्याय और तत्काल राहत दी जाए। जिसका आज तक किसी भी प्रशासनिक अधिकारी एवं जिला अधिकारी  चकबंदी अधिकारी ने संज्ञान नहीं लिया है चकबंदी अनियमितताओं को लेकर जल्द से जल्द आख्या प्रस्तुत करें नहीं तो किसी प्रकार की समस्या आती है तो जिलाधिकारी चकबंदी अधिकारी का होगा! और कहां की    समस्याओं को अनदेखा करना किसी भी स्थिति में उचित नहीं है और सरकार से अपील  की किसान की मांग को गंभीरता से सुना जाए और उनके हितों में ठोस निर्णय लिया जाए

धरना स्थल पर प्रमुख रूप से बिरजू कुशवाहा, सचिव, संजय कुमार यादव  डॉक्टर राम  प्यारे  सिंह, मनोज कुमार यादव, सुभाष चंद्र ,  विनोद मौर्य ,राम मूरत मौर्य काशीनाथ, ओमप्रकाश गुप्ता,  रामलाल ,सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Post a Comment

أحدث أقدم
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume