Top News

*ओबरा में बघेल इंटरप्राइजेज का भव्य शुभारंभ महंगे बिजली बिल और कटौती से मिलेगी राहत, सोलर पैनल पर ₹1,08,000 तक की भारी सब्सिडी*

 *ओबरा में बघेल इंटरप्राइजेज का भव्य शुभारंभ मुख्य अतिथि संजीव कुमार गौड़ की धर्मपत्नी व चोपन ब्लॉक प्रमुख लीला देवी ने किया उद्घाटन

*राजनेताओं और विशिष्ट अतिथियों का लगा तांता*

*अजीत सिंह संवाददाता*


ओबरा, सोनभद्र (23 जून 2026)
जनपद के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र ओबरा में व्यावसायिक विकास को एक नई रफ्तार देते हुए बघेल इंटरप्राइजेज का भव्य शुभारंभ किया गया है। गैस गोदाम के समीप स्थित इस नए और आधुनिक प्रतिष्ठान का उद्घाटन सोमवार, 22 जून 2026 को शाम 5:00 बजे बेहद गरिमामयी और भव्य माहौल में संपन्न हुआ। इस नए आउटलेट के खुलने से स्थानीय निवासियों को अब बिजली की समस्याओं से हमेशा के लिए निजात मिलने की उम्मीद है। प्रतिष्ठान के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सूबे के राज्यमंत्री व स्थानीय विधायक संजीव कुमार गौड़ की धर्मपत्नी और चोपन ब्लॉक प्रमुख लीला देवी उपस्थित रहीं, जिन्होंने फीता काटकर शोरूम का विधिवत उद्घाटन किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में नंदलाल गुप्ता और ओबरा नगर पंचायत अध्यक्ष चांदनी देवी ने शिरकत की। इनके साथ ही ओबरा की ब्लॉक प्रमुख ने भी कार्यक्रम में पहुंचकर अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। इस शुभ अवसर पर क्षेत्र के तमाम गणमान्य नागरिकों और राजनेताओं का हुजूम उमड़ पड़ा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से बघेल इंटरप्राइजेज के मालिक दीपांशु दुबे और सौरभ बघेल ओबरा के संचालक सत्येंद्र कुमार सिंह ,(मंडल महामंत्री, सरिता सिंह भाजपा),अशोक कुमार पांडे, रामनिवास तोमर,ओबरा मंडल मंत्री पुष्पा दुबे,योगाचार्य ममता श्रीवास्तव,समाज सेविका पूनम देवी , सीमा देवी संजू श्रीवास्तव, सहित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कई वरिष्ठ नेताओं, स्थानीय पदाधिकारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का मजमा लगा रहा। आए हुए सभी अतिथियों ने बघेल इंटरप्राइजेज के संचालकों को गुलदस्ता भेंट कर बधाई दी और उनके उज्ज्वल व्यावसायिक भविष्य की कामना की। आज के दौर में जहां आम जनता भीषण गर्मी के बीच बिजली की अघोषित कटौती और बेतहाशा बढ़ते बिजली के बिलों से त्रस्त है, वहीं बघेल इंटरप्राइजेज ओबरा और आसपास के क्षेत्रों के लिए एक बेहतरीन विकल्प व बड़ी सौगात बनकर उभरा है। यहाँ देश की सबसे विश्वसनीय और दिग्गज कंपनियों टाटा और अडानी  के प्रामाणिक सोलर पैनल्स उपलब्ध हैं। आउटलेट पर आधुनिक ऑन-ग्रिड और हाइब्रिड सोलर सिस्टम की पूरी रेंज मौजूद है। यहाँ ग्राहकों को मजबूत, टिकाऊ और सुरक्षित एल्युमिनियम स्ट्रक्चर व उच्च गुणवत्ता वाली वायरिंग वाले सोलर उपकरण बेहद उचित मूल्य पर मिलेंगे। बघेल इंटरप्राइजेज के संचालकों ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण और नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने की सरकार की सौर ऊर्जा प्रोत्साहन योजनाओं के तहत ग्राहकों को ₹1,08,000 तक की भारी सब्सिडी का सीधा लाभ भी दिया जा रहा है। इससे सोलर सिस्टम लगवाना अब आम उपभोक्ताओं की जेब के लिए और भी आसान हो जाएगा। इस प्रतिष्ठान के खुलने से ओबरा और सोनभद्र के ग्रामीण व शहरी इलाकों में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा मिलेगा, जिससे न सिर्फ लोगों का बिजली बिल जीरो होगा, बल्कि 24 घंटे निर्बाध बिजली की आपूर्ति भी सुनिश्चित हो सकेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume