Top News

बीट पुलिसिंग होगी हाईटेक, Yaksh App से हर गतिविधि पर रहेगी पैनी नजर

 

सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर सोनभद्र कमलेश कुमार सिंह 


एसपी के निर्देशन में पुलिस कार्यालय सोनभद्र में आयोजित हुई विशेष गोष्ठी,

अधिकारियों-कर्मचारियों को दिए गए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश


सोनभद्र।
जनपद में बीट पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक मजबूत, प्रभावी एवं तकनीकी रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में आज पुलिस कार्यालय सोनभद्र में अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन द्वारा Yaksh App के माध्यम से बीट संबंधी सूचनाओं की फीडिंग एवं अंकन को लेकर विशेष गोष्ठी आयोजित की गई।

Yaksh App के शत-प्रतिशत उपयोग पर जोर, समयबद्ध सूचना अपडेट करने के निर्देश

गोष्ठी के दौरान जनपद के समस्त संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारियों को Yaksh App के शत-प्रतिशत उपयोग हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही ऐप के प्रभावी संचालन, बीट सूचनाओं की सही एवं समयबद्ध फीडिंग तथा उसके उपयोग की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ने बताया कि Yaksh App के माध्यम से बीट पुलिसिंग को और अधिक सुदृढ़ एवं पारदर्शी बनाया जा सकता है। ऐप के जरिए क्षेत्र की गतिविधियों, संदिग्ध व्यक्तियों एवं महत्वपूर्ण सूचनाओं का त्वरित संकलन, निगरानी एवं विश्लेषण संभव होगा, जिससे अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने में सहायता मिलेगी।

गोष्ठी में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ऐप के नियमित उपयोग, सूचनाओं के निरंतर अपडेट एवं फील्ड स्तर पर प्रभावी कार्यप्रणाली अपनाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।





Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume