Top News

स्कूल से लापता दो नाबालिग बच्चियां सकुशल बरामद

 

सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर सोनभद्र कमलेश कुमार सिंह 

पीआरबी-112 चोपन पुलिस की तत्परता से टली बड़ी अप्रिय घटना, परिजनों ने जताया आभार


सोनभद्र।
जनपद में कानून-व्यवस्था एवं आमजन की सुरक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस लगातार सतर्क एवं सक्रिय भूमिका निभा रही है। इसी क्रम में पीआरबी-112 चोपन पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्कूल से गायब हुई दो नाबालिग बच्चियों को सकुशल बरामद कर एक संभावित बड़ी अप्रिय घटना को समय रहते टाल दिया।

प्राप्त सूचना के बाद पीआरबी-112 चोपन पुलिस तत्काल हरकत में आई और बच्चियों की खोजबीन शुरू की गई। पुलिस टीम की सक्रियता, सूझबूझ और तेज कार्रवाई के चलते दोनों बच्चियों को सुरक्षित बरामद कर लिया गया। बताया गया कि यह मामला थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र से संबंधित था, जहां बच्चियों के लापता होने के संबंध में मुकदमा पंजीकृत किया गया था।

बरामदगी के बाद दोनों बच्चियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई हेतु सकुशल थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस की इस संवेदनशील एवं जिम्मेदार कार्रवाई से किसी भी बड़ी अनहोनी की आशंका को समय रहते समाप्त कर दिया गया।

बच्चियों के सकुशल मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस लेते हुए पीआरबी-112 चोपन पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया और पुलिस की तत्पर कार्यशैली की जमकर सराहना की।

 *सोनभद्र पुलिस की आमजन से अपील* 

किसी भी आपात स्थिति, संदिग्ध गतिविधि अथवा सहायता की आवश्यकता होने पर तत्काल यूपी-112 पर सूचना दें। आपकी सुरक्षा एवं सहायता के लिए यूपी-112 पुलिस सदैव तत्पर एवं प्रतिबद्ध है।





Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume