Top News

जिलाधिकारी चर्चित गौंड ने बीएसएनएल, जिओ और एयरटेल अधिकारियों संग की अहम बैठक

 सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर सोनभद्र कमलेश कुमार सिंह 

नेटवर्क विहीन क्षेत्रों में अब नहीं रुकेगा संपर्क

विधानसभा चुनाव से पहले प्रशासन ने कसी कमर, हर मतदान केंद्र तक पहुंचेगा मजबूत मोबाइल नेटवर्क

नेटवर्क बाधित क्षेत्रों की होगी पहचान, जरूरत पड़ने पर लगाए जाएंगे नए मोबाइल टावर


सोनभद्र।
आगामी विधानसभा निर्वाचन को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी चर्चित गौंड की अध्यक्षता में बीएसएनएल, जिओ एवं एयरटेल कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के दूरस्थ, पहाड़ी एवं नेटवर्क विहीन क्षेत्रों में संचार व्यवस्था को मजबूत बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि ऐसे सभी मतदान केंद्रों, विद्यालयों एवं ग्रामीण क्षेत्रों को तत्काल चिन्हित किया जाए, जहां मोबाइल नेटवर्क की समस्या बनी रहती है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में संचार व्यवस्था की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है, इसलिए किसी भी मतदान केंद्र पर नेटवर्क बाधित नहीं होना चाहिए।

जिलाधिकारी ने दूरसंचार कंपनियों के प्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि चिन्हित क्षेत्रों में प्राथमिकता के आधार पर मोबाइल नेटवर्क सुविधा उपलब्ध कराई जाए तथा जहां आवश्यकता हो वहां नए मोबाइल टावर स्थापित करने की कार्रवाई शीघ्र प्रारंभ की जाए। उन्होंने कहा कि नेटवर्क व्यवस्था मजबूत होने से मतदान प्रक्रिया, सुरक्षा व्यवस्था एवं प्रशासनिक समन्वय को बेहतर ढंग से संचालित किया जा सकेगा।

बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए युद्धस्तर पर कार्य करें और नियमित रूप से प्रगति की समीक्षा करते रहें। जिलाधिकारी ने साफ शब्दों में कहा कि नेटवर्क सुधार कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने कहा कि जनपद के प्रत्येक मतदान केंद्र पर निर्बाध एवं पर्याप्त नेटवर्क सुविधा उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, ताकि विधानसभा निर्वाचन के दौरान किसी प्रकार की संचार बाधा उत्पन्न न हो और चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह सुचारु रूप से संपन्न हो सके।





Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume