पुलिस की त्वरित कार्रवाई, घटना में इस्तेमाल डंडे भी बरामद
सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर सोनभद्र कमलेश कुमार सिंह
सोनभद्र। थाना रायपुर पुलिस ने मारपीट के एक गंभीर मामले में तेजी दिखाते हुए तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल एवं क्षेत्राधिकारी सदर राज के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार, 2 मई 2026 को थाना रायपुर क्षेत्र के सरईगढ़ स्थित टेम्पो स्टैंड पर मंटू कुमार (पुत्र विनोद शाह), निवासी सिरसी थाना अधौरा (कैमूर, बिहार) पर आरोपियों ने जानलेवा हमला कर दिया था। हमलावरों ने बांस के डंडों से बेरहमी से पिटाई कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद घायल को तत्काल उपचार हेतु ट्रामा सेंटर वाराणसी में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
इस मामले में थाना रायपुर पर मु0अ0सं0-71/2026 के तहत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद सक्रिय हुई पुलिस टीम ने सोमवार को सरईगढ़ टेम्पो स्टैंड से तीनों अभियुक्त—अभिमन्नु पासवान, वकील प्रजापति एवं पिंटू खरवार उर्फ परमानंद—को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दो बांस के डंडे भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को विधिक प्रक्रिया पूरी कर न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया है।
इस सफल कार्रवाई में उपनिरीक्षक शमशेर यादव, उपनिरीक्षक नरेन्द्र प्रसाद सिंह, हेड कांस्टेबल कृष्णा राय एवं हेड कांस्टेबल अखिलेश की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Post a Comment