Top News

सोनभद्र गॉट लेटेंट में चमका लोकल टैलेंट, मयंक विश्वकर्मा बने विजेता

 

युवा आयोजकों की पहल से ओबरा में मिला प्रतिभाओं को बड़ा मंच, दर्शकों ने सराहा आयोजन

सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर सोनभद्र कमलेश कुमार सिंह 


ओबरा, सोनभद्र।
स्थानीय प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से आयोजित “सोनभद्र गॉट लेटेंट” टैलेंट शो ने क्षेत्र में जबरदस्त उत्साह पैदा किया। कम उम्र में बड़े सपने लेकर आगे बढ़ रहे आदित्य कुशवाहा ने इस कार्यक्रम को होस्ट और डायरेक्ट कर अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में मजबूत कदम रखा। उनके साथ हार्दिक केसरी और वैभव यादव का सराहनीय सहयोग रहा।

यह भव्य आयोजन सुदामा पाठक गैस गोदाम रोड स्थित एस कैफे में संपन्न हुआ, जिसकी अगुवाई संकेत शुक्ल ने की। कार्यक्रम का आयोजन 28 मार्च को किया गया, जबकि फाइनल परिणाम 3 अप्रैल को घोषित किए गए।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के छुपे हुए हुनर को एक बड़ा मंच प्रदान करना था, जिसमें संगीत, नृत्य, कॉमेडी सहित विभिन्न विधाओं की शानदार प्रस्तुतियां देखने को मिलीं। प्रतियोगिता में अनन्या, ओजस, मयंक, नीलेश और राहुल जैसे प्रतिभागियों ने अपने-अपने प्रदर्शन से दर्शकों का दिल जीत लिया।

कड़े मुकाबले के बाद मयंक विश्वकर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। इस आयोजन को सोशल मीडिया पर भी भरपूर समर्थन मिला, जिससे कार्यक्रम की पहुंच और लोकप्रियता और बढ़ गई।

युवा सोच और प्रयास का यह उदाहरण न केवल प्रेरणादायक है, बल्कि आने वाले समय में ऐसे आयोजनों के लिए एक नई दिशा भी तय करता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume