Top News

सदर सीओ राज की सख्ती: 24 घंटे के भीतर मारपीट कांड के तीनों आरोपी गिरफ्तार

 


सरईगढ़ टेम्पो स्टैंड कांड में पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, बांस के डंडों से हुए हमले का खुलासा


सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर सोनभद्र कमलेश कुमार सिंह
 


सोनभद्र।
थाना रायपुर पुलिस ने क्षेत्राधिकारी सदर राज की सख्त निगरानी और सक्रियता में बड़ी सफलता हासिल करते हुए मारपीट के एक गंभीर मामले में महज 24 घंटे के भीतर तीनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई से पुलिस की तत्परता और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति साफ नजर आई।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल के मार्गदर्शन में चलाए गए अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार, दिनांक 2 मई 2026 को थाना रायपुर क्षेत्र के सरईगढ़ टेम्पो स्टैंड पर मंटू कुमार (पुत्र विनोद शाह), निवासी सिरसी थाना अधौरा (जनपद कैमूर, बिहार) पर जानलेवा हमला किया गया था।

आरोप है कि अभियुक्तों ने बांस के डंडों से बेरहमी से मारपीट कर मंटू कुमार को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को तत्काल उपचार के लिए ट्रामा सेंटर, वाराणसी में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

इस घटना के संबंध में थाना रायपुर में मुकदमा अपराध संख्या 71/2026 के तहत संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने तेजी दिखाते हुए सोमवार को दबिश देकर तीनों आरोपी—अभिमन्यु पासवान, वकील प्रजापति और पिंटू खरवार उर्फ परमानंद—को सरईगढ़ टेम्पो स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दो बांस के डंडे भी बरामद किए हैं। सभी आरोपियों को विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया है।

इस सफल गिरफ्तारी अभियान में उपनिरीक्षक शमशेर यादव, उपनिरीक्षक नरेंद्र प्रसाद सिंह, हेड कांस्टेबल कृष्णा राय एवं हेड कांस्टेबल अखिलेश की अहम भूमिका रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume