Top News

सोनभद्र में अंश निर्धारण का महाअभियान शुरू

 सोने की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर सोनभद्र कमलेश कुमार सिंह 

डी एम चर्चित गौड़ की सख्ती—


लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई, पांच दिन में गांव-गांव खतौनी अपडेट करने का लक्ष्य

सोनभद्र, 12 मई 2026। जनपद में राजस्व अभिलेखों को त्रुटिरहित और अद्यतन बनाने के लिए जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने विशेष अंश निर्धारण अभियान की शुरुआत कर दी है। 12 मई से 16 मई 2026 तक चलने वाले इस पांच दिवसीय अभियान के तहत ग्रामवार खातेदारों एवं सहखातेदारों की खतौनी में अंश निर्धारण का कार्य तेजी से कराया जा रहा है।

जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक तहसील स्तर पर सुव्यवस्थित कार्ययोजना तैयार कर क्षेत्रीय लेखपालों को लक्ष्य निर्धारित किए जाएं तथा समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण कराया जाए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अंश निर्धारण अभियान में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कार्य में ढिलाई पाए जाने पर संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

डीएम ने यह भी निर्देशित किया कि सभी क्षेत्रीय लेखपाल ग्रामवार कार्य योजना बनाकर अपनी प्रगति प्रत्येक तीन घंटे के अंतराल पर गूगल शीट में अनिवार्य रूप से दर्ज करेंगे, ताकि अभियान की प्रभावी मॉनिटरिंग और नियमित समीक्षा सुनिश्चित की जा सके।

जिलाधिकारी ने कहा कि इस विशेष अभियान का उद्देश्य लंबित अंश निर्धारण प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण कर राजस्व अभिलेखों को अद्यतन एवं पारदर्शी बनाना है, जिससे आमजन को भूमि एवं राजस्व संबंधी कार्यों में अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

अभियान के प्रथम दिन ही प्रशासन ने तेज रफ्तार कार्यवाही करते हुए शाम 4 बजे तक जनपद की चारों तहसीलों में कुल 2811 अंश निर्धारण पूरे कर लिए। इनमें तहसील रॉबर्ट्सगंज में 490, घोरावल में 489, ओबरा में 304 तथा दुद्धी तहसील में सर्वाधिक 1528 अंश निर्धारण की कार्यवाही संपन्न की गई।

प्रशासन के इस विशेष अभियान से राजस्व विभाग में लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण की उम्मीद बढ़ गई है, वहीं अधिकारियों में भी अभियान को लेकर सक्रियता देखी जा रही है।




Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume