Top News

बारात की खुशियां मातम में बदली,मोड़ पर पलटी बारातियों से भरी पिकअप

 

सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर सोनभद्र कमलेश कुमार सिंह 

देर रात मेडिकल कॉलेज पहुंचे जिलाधिकारी चर्चित गौड़, घायलों का जाना हाल


सोनभद्र ।
सिलथं क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब बारात लेकर जा रही एक पिकअप गाड़ी अचानक मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई। 

हादसे में पिकअप में सवार कई बाराती घायल हो गए। दुर्घटना होते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू करते हुए घायलों को बाहर निकाला।


घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की टीम द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है।

हादसे की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी चर्चित गौड़ देर रात मेडिकल कॉलेज पहुंचे और भर्ती घायलों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों से उपचार की जानकारी लेते हुए प्राचार्य मेडिकल कॉलेज को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी घायलों का समुचित, त्वरित और बेहतर इलाज सुनिश्चित किया जाए तथा उपचार में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो।


जिलाधिकारी ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि प्रशासन हर संभव सहायता उपलब्ध कराएगा। वहीं हादसे के बाद बारात की खुशियां पलभर में चिंता और मातम में बदल




Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume