Top News

शराब के नशे में हैवान बना पति : पत्नी की गर्दन पर चाकू से वार का प्रयास

 

सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर सोनभद्र कमलेश कुमार सिंह 

चीख सुन दौड़े बच्चे और ग्रामीण, जान बची — आरोपी पति फरार, पुलिस में मुकदमा दर्ज


सोनभद्र।
राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के ओरगाई गांव में घरेलू हिंसा की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां शराब के नशे में धुत एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या करने की कोशिश की। महिला की चीख-पुकार और बच्चों की सूझबूझ से उसकी जान बच सकी। मामले में महिला थाना पुलिस ने आरोपी पति राजकुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता आशा देवी ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसका पति राजकुमार आए दिन शराब पीकर घर आता है और मारपीट व गाली-गलौज करता है। आरोप है कि विवाद के दौरान इस बार उसने सारी हदें पार कर दीं और चाकू लेकर पत्नी की गर्दन पर वार करने का प्रयास किया।

महिला के शोर मचाने पर बच्चे और आसपास के ग्रामीण दौड़ पड़े, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़िता का कहना है कि अगर समय रहते लोग न पहुंचते तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था।

बताया गया कि देर रात आरोपी दोबारा घर पहुंचा, जिसके बाद डरी-सहमी महिला ने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस के आने की भनक लगते ही आरोपी फिर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला।

पीड़िता ने आशंका जताई है कि उसका पति कभी भी उस पर जानलेवा हमला कर सकता है। 

महिला थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं आशा देवी ने अपने और बच्चों की सुरक्षा की गुहार लगाते हुए प्रशासन से न्याय दिलाने की मांग की है।



Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume