सोनभद्र में सेवानिवृत्त हेड कांस्टेबल शशिधर त्रिपाठी को दी गई गरिमामय विदाई
सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर सोनभद्र कमलेश कुमार सिंह
सोनभद्र। जनपद सोनभद्र में हेड कांस्टेबल शशिधर त्रिपाठी अधिवर्षता आयु पूर्ण कर पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हो गए। अपने पूरे सेवाकाल के दौरान उन्होंने निष्ठा, ईमानदारी और कर्तव्यपरायणता के साथ अपने दायित्वों का उत्कृष्ट निर्वहन किया।
हेड कांस्टेबल त्रिपाठी ने पुलिस विभाग में दीर्घकालीन सेवाएं देते हुए विभिन्न स्थानों पर तैनाती के दौरान अपने कर्तव्यों को सफलतापूर्वक निभाया। उनकी कार्यशैली और अनुशासन विभाग के लिए सदैव प्रेरणादायक रहे।
इस अवसर पर आयोजित विदाई समारोह में क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ. चारू द्विवेदी ने उन्हें उपहार, स्मृति-चिह्न एवं प्रशस्ति-पत्र भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके स्वस्थ, सुखद और समृद्ध भविष्य की कामना करते हुए भावभीनी विदाई दी।
समारोह में उपस्थित अन्य अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों ने भी शशिधर त्रिपाठी के योगदान की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।



Post a Comment