Top News

मजदूरों की बढ़ी मजदूरी दर को लेकर श्रमिक संगठन का हल्ला बोल

 सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर सोनभद्र कमलेश कुमार सिंह 

डीएलसी कार्यालय पहुंचकर श्रमिक नेताओं ने उठाई आवाज, सहायक श्रम आयुक्त ने तत्काल उपलब्ध कराया शासनादेश


ओबरा।
भारतीय संविदा श्रमिक संगठन के पदाधिकारियों ने सोमवार को श्रमिकों की बढ़ी हुई मजदूरी दर सार्वजनिक रूप से स्पष्ट न होने के मुद्दे को लेकर जोरदार तरीके से आवाज उठाई। संगठन के अध्यक्ष मणि शंकर पाठक एवं मंत्री उमेश पटेल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल डीएलसी कार्यालय पहुंचा, जहां श्रमिकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया।

संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि मजदूरी दर बढ़ने के बावजूद स्पष्ट जानकारी सामने न आने से श्रमिकों में भ्रम और असंतोष की स्थिति बनी हुई है। इस गंभीर विषय को देखते हुए संगठन ने सीधे श्रम विभाग से संपर्क कर समाधान की मांग की।

इस दौरान माननीय सहायक श्रम आयुक्त विजय प्रताप यादव ने श्रमिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए तत्काल शासनादेश की प्रति उपलब्ध कराई। साथ ही श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। अधिकारियों ने श्रमिकों के बच्चों के लिए मिलने वाली छात्रवृत्ति योजना, बीओसीडब्ल्यू रजिस्ट्रेशन तथा अन्य श्रमिक हितकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।


सहायक श्रम आयुक्त ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि जिन प्रतिष्ठानों द्वारा श्रम कानूनों एवं श्रमिक हितों से जुड़े नियमों का पालन नहीं किया जाएगा, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

इस मौके पर संगठन के उपाध्यक्ष रणजीत तिवारी, महामंत्री कृष्ण कुमार पाठक, कोषाध्यक्ष नवलेश वर्मा, कार्यकारिणी सदस्य रामेश्वर गिरी, महेंद्र पांडे, सुनील सिंह, मुन्नालाल सहित अन्य पदाधिकारी एवं श्रमिक मौजूद रहे।

भारतीय संविदा श्रमिक संगठन

मंत्री – उमेश पटेल




Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume