Top News

स्मार्ट मीटर के खिलाफ महिलाओं का बड़ा आंदोलन

 


“300 यूनिट बिजली फ्री करो, स्मार्ट मीटर हटाओ” — ऊर्जा नगरी अनपरा में गरजा जनआक्रोश

सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर अनपरा पुष्पराज सिंह बघेल

अनपरा, सोनभद्र । ऊर्जा नगरी अनपरा में स्मार्ट मीटर को


लेकर उपभोक्ताओं का गुस्सा अब खुलकर सड़कों पर दिखाई देने लगा है। गुरुवार को अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की महिलाओं ने स्मार्ट मीटर के विरोध में बिजली विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए धरना दिया और अपनी मांगों को लेकर विभागीय अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।

महिला समिति की सदस्यों ने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली की रीडिंग तेजी से बढ़ रही है, जिससे आम उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि पहले की तुलना में अब बिजली बिल कई गुना अधिक आ रहा है, जिससे गरीब और मध्यम वर्गीय परिवार परेशान हैं।

महिलाओं ने सरकार और बिजली विभाग से मांग की कि स्मार्ट मीटर हटाकर पुराने इलेक्ट्रिक मीटर लगाए जाएं तथा आम जनता को राहत देते हुए 300 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाए। समिति की महिलाओं ने कहा कि भीषण गर्मी के इस दौर में बिजली कोई विलासिता नहीं बल्कि लोगों की मूलभूत सामाजिक जरूरत है, इसलिए इसे मुनाफे का साधन न बनाया जाए।


प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने यह भी मांग उठाई कि स्मार्ट मीटर के माध्यम से उपभोक्ताओं से जो अतिरिक्त राशि वसूली गई है, उसे ब्याज सहित वापस किया जाए। महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

धरना-प्रदर्शन के बाद महिला समिति के प्रतिनिधिमंडल ने बिजली विभाग कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।

इस दौरान शिव कुमारी, कलावती, सुमन सिंह, कंचन सिंह, फूलमती, इंद्र कुमारी, धरमशिला, मीना देवी, शकुंतला देवी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।




Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume