Top News

चारधाम यात्रा के दौरान पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष इं० आर. जी. सिंह का निधन, शोक की लहर

 

सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर सोनभद्र कमलेश कुमार सिंह 


चारधाम यात्रा के दौरान पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष इं० आर. जी. सिंह का निधन


जूनियर इंजीनियर संगठन एवं विद्युत विभाग में शोक की लहर, ओबरा-अनपरा क्षेत्र ने खोया संघर्षशील व्यक्तित्व



ओबरा अनपरा सोनभद्र।
बहुत ही दुःखद समाचार सामने आया है। उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम में लंबे समय तक अपनी सेवाएं देने वाले एवं यूनियन के वरिष्ठ नेता रहे इं० आर. जी. सिंह (पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष UNL) का चारधाम यात्रा के दौरान हार्ट अटैक से आकस्मिक निधन हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह केदारनाथ धाम के समीप यात्रा पर थे, तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और हृदयाघात के कारण उनका निधन हो गया।

उनके निधन की खबर मिलते ही परिजनों, शुभचिंतकों, कर्मचारियों, सामाजिक संगठनों एवं जूनियर इंजीनियर संगठन में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जा रहा है कि उनका पार्थिव शरीर कल संभवतः वाराणसी लाया जाएगा, जहां अंतिम दर्शन के उपरांत उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

इं० आर. जी. सिंह लंबे समय तक ओबरा परियोजना में कार्यरत रहे और अपने कार्यकाल के दौरान कर्मचारियों एवं अभियंताओं के हितों के लिए लगातार संघर्ष करते रहे। अपने सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व एवं कर्मठ कार्यशैली के कारण वह कर्मचारियों के बीच बेहद लोकप्रिय थे। बाद में उनका स्थानांतरण अनपरा हुआ, जहां से उन्होंने सेवानिवृत्ति प्राप्त की। यूनियन में भी वह कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके थे तथा कर्मचारियों की समस्याओं को मजबूती से उठाने वाले नेताओं में उनकी विशेष पहचान थी।

उनके साथ कार्य कर चुके लोगों का कहना है कि इं० आर. जी. सिंह हमेशा संगठन की मजबूती, कर्मचारियों के अधिकार एवं विभागीय एकता के लिए समर्पित रहे। इस प्रकार के अनुभवी एवं संघर्षशील व्यक्ति का असमय चले जाना जूनियर इंजीनियर संगठन एवं विद्युत विभाग के लिए अपूर्णीय क्षति माना जा रहा है।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवार को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।


ॐ शांति।




Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume