Top News

“78 साल बाद भी पहाड़ों में प्यास और परेशानी, नेताओं की व्यवस्था बदली पर गरीबों की जिंदगी नहीं”

 सोन की आवाज न्यूज़ 

“पूर्वांचल और सोनांचल राज्य गठन ही विकास की नई क्रांति का रास्ता — युवक क्रांतिकारी संतोष ठाकुर”


सोनभद्र/पूर्वांचल ।
कर्म योगी विचार क्रांति मंच के माध्यम से युवक क्रांतिकारी संतोष ठाकुर ने पहाड़ी एवं वनांचल क्षेत्रों की बदहाल स्थिति को लेकर सरकार और व्यवस्था पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आजादी के 78 वर्षों बाद भी पहाड़ी गांवों में रहने वाले गरीब परिवारों की जिंदगी में कोई बड़ा बदलाव नहीं आया। यदि कुछ बदला है तो केवल नेताओं की व्यवस्था और राजनीतिक चेहरे बदले हैं, लेकिन आम जनता आज भी मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रही है।

उन्होंने कहा कि पहाड़ी और जंगली क्षेत्रों में रहने वाले लोग आज भी पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसी आवश्यक सुविधाओं से वंचित हैं। जंगलों की अंधाधुंध कटाई लगातार जारी है, जिससे पर्यावरण और ग्रामीण जीवन दोनों पर गंभीर संकट खड़ा हो गया है। गांवों में एक बूंद पानी के लिए महिलाएं और बच्चे परेशान हैं, लेकिन शासन-प्रशासन इस ओर गंभीरता नहीं दिखा रहा।

संतोष ठाकुर ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार केवल राज्यों में राजनीतिक समीकरण और सरकार बनाने की रणनीति में व्यस्त है, जबकि गरीब और पिछड़े क्षेत्रों के विकास पर कोई ठोस विचार नहीं किया जा रहा। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल और सोनांचल क्षेत्र वर्षों से उपेक्षा का शिकार रहे हैं और यहां के लोगों को उनका अधिकार नहीं मिला।

उन्होंने जोर देते हुए कहा कि पूर्वांचल व सोनांचल राज्य का गठन क्षेत्र की जनता का अधिकार है और छोटे राज्यों के निर्माण से विकास की गति तेज होगी। इससे पहाड़ी और वनांचल क्षेत्रों में सड़क, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसी मूलभूत सुविधाओं का विस्तार होगा तथा स्थानीय लोगों को सम्मान और अधिकार मिल सकेगा।

युवा क्रांतिकारी संतोष ठाकुर ने कहा कि अब समय आ गया है कि क्षेत्र की जनता अपने अधिकारों और विकास के लिए एकजुट होकर आवाज बुलंद करे, ताकि आने वाली पीढ़ियों को बेहतर भविष्य मिल सके।





Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume