Top News

हिण्डालको रेणुकूट के कर्मचारी रवि सिंह करेंगे वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व

 


सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर सोनभद्र कमलेश कुमार सिंह 


रेणुकूट (सोनभद्र, उत्तर प्रदेश):

जनपद सोनभद्र के रेणुकूट निवासी रवि सिंह ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल कर जिले, प्रदेश और देश का गौरव बढ़ाया है। हिण्डालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड, रेणुकूट के बॉयलर को-जनरेशन विभाग में कार्यरत रवि सिंह आगामी 8वीं विश्व क्वान की डो चैंपियनशिप 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

विशेष बात यह है कि रवि सिंह उत्तर प्रदेश के पहले खिलाड़ी हैं, जिन्हें इस प्रतिष्ठित विश्व प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का अवसर प्राप्त हुआ है। यह चैंपियनशिप 20 मई से 24 मई 2026 तक रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट स्थित कॉम्प्लेक्स स्पोर्टिफ “सैले पॉलीवैलेंटे डायनामो” में आयोजित होगी, जिसमें दुनिया भर के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

रवि सिंह ने अपनी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। नौकरी के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में भी उन्होंने लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

अपनी सफलता पर रवि सिंह ने कहा कि देश के लिए खेलना उनके जीवन का सबसे बड़ा गर्व है। उन्होंने अपनी उपलब्धि का श्रेय माता-पिता के आशीर्वाद, गुरुजनों के मार्गदर्शन और साथियों के सहयोग को दिया। साथ ही उन्होंने उत्तर प्रदेश क्वान की डो एसोसिएशन के महासचिव अमित कुमार सिंह, क्वान की डो फेडरेशन ऑफ इंडिया के कोषाध्यक्ष विनोद कुमार तथा समस्त पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग और मार्गदर्शन से उन्हें यह अवसर मिला।

रवि सिंह ने कहा,

“विश्व मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए सम्मान और गर्व की बात है। मैं पूरी मेहनत, समर्पण और आत्मविश्वास के साथ उतरूंगा, ताकि देश का नाम रोशन कर सकूं।”

रवि सिंह की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर जनप्रतिनिधियों, खेल प्रेमियों, सहकर्मियों, मित्रों और शुभचिंतकों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। रेणुकूट और पूरे सोनभद्र क्षेत्र में उत्साह का माहौल है तथा सभी को उम्मीद है कि रवि सिंह विश्व चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर भारत और सोनभद्र का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेंगे।





Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume