Top News

सोनभद्र में पुलिस की बड़ी कार्रवाई — घरों में चोरी करने वाला गिरोह धराया

 

तीन शातिर गिरफ्तार, जेवर-नगदी और पीतल के बर्तन बरामद — एक आरोपी अब भी फरार

सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर सोनभद्र कमलेश कुमार सिंह 


सोनभद्र:
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए घरों में घुसकर चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के आभूषण, नगदी तथा पीतल के बर्तन बरामद किए हैं।

सोमवार को पुलिस टीम वांछित अपराधियों की तलाश में लगी थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि नामजद आरोपी प्रिंस त्रिपाठी उर्फ राजा त्रिपाठी अपने साथियों के साथ ग्राम बहुआर स्थित तालाब के पास चोरी के माल का बंटवारा कर रहा है। सूचना पर तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों अभियुक्तों को धर दबोचा।

गिरफ्तार आरोपियों के पास से महिलाओं के जेवरात, पायल, बिछिया, नगदी धनराशि बरामद हुई। साथ ही उनकी निशानदेही पर नहर पुलिया के पास छिपाकर रखे गए पीतल के बर्तन—बड़ा फूल, कटोरा, परात आदि भी बरामद किए गए।

पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने अपने साथी श्वेत पाठक के साथ मिलकर वादी बृजेश्वर तिवारी के घर में रात के समय घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस के अनुसार, एक अन्य आरोपी श्वेत पाठक अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

गिरफ्तार अभियुक्तों में प्रिंस त्रिपाठी उर्फ राजा त्रिपाठी, आनंद शंकर त्रिपाठी उर्फ बादशाह तथा योगेंद्र नाथ मिश्रा उर्फ लालू मिश्रा शामिल हैं, जो सभी ग्राम बहुआर के निवासी हैं।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय भेज दिया है। इस कार्रवाई में पुलिस टीम के उपनिरीक्षक शाहिद खान सहित हेमंत बारी, सत्येंद्र कुमार और देवेंद्र कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

👉 पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और आम जनता ने राहत की सांस ली है।




Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume