Top News

चन्दौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हत्या के प्रयास के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त लाठी व राड़ बरामद


सोन की आवाज न्यूज़ चंदौली रिपोर्टर यासीन खान 


*पूर्व की घटना-*

दिनांक-14.05.2026 को शाम करीब 16.30 बजे वादी मुकदमा वकील के पिता विभूती अपने घर के बगल में परमहंस तिवारी के खेत में बकरी चरा रहे थे वही बगल में वादी मुकदमा के बास का पेड है जिससे वादी मुकदमा के पिता विभूती उपरोक्त ने एक डण्डी तोड लिए उसी बात को लेकर गांव भैसही के ही 1. लालवृत पुत्र स्व0 रामधनी 2. लल्लन पुत्र लालवृत 3. हरिशचन्द पुत्र नन्दकेश 4. सोती पुत्र स्व0 रामधनी 5. जशवंत पुत्र चन्द्रसेखर 6. आदर्श पुत्र मोती राम 7. संदिप पुत्र नन्दकेश 8. भन्टू पुत्र नन्दकेश समस्त निवासीगण ग्राम भैसही थाना बबुरी चन्दौली द्वारा गाली गलौज देते हुए व जान से मारने की नियत से धमकी देते हुए विभूती उपरोक्त के सिर पर मारने पीटने लगे शोर गुल की आवाज सुनने पर मौके पर चिन्ता मणि पत्नी विभूती 2. रामकरण पुत्र प्रहलाद 3. गुडिया पुत्र रामकण 4. मनोरमा पुत्र रामलखन बीच व बचाव करने पहुंचे तो ये सभी लोग इन सभी को भी मारपीट कर घायल कर दिये। थाना स्थानीय पर प्राप्त तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 54/26 धारा 115(2)/351(2)/352/190/109(1) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया था।

*पुलिस कार्यवाही-* उच्चाधिकारीगण के निर्देशन में दिनांक 16.05.2026 समय करीब 02.30 बजे को मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना बबुरी पुलिस द्वारा कमती पुलिया के पास खडे मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त 1.लालब्रत पुत्र स्व0 रामधनी उम्र करीब 60 वर्ष, 2.हरिश्चन्द्र उर्फ टुनटुन पुत्र नन्दकेश उम्र करीब 25 वर्ष निवासीगण ग्राम भैसही थाना बबुरी जनपद चन्दौली को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*नाम पता अभियुक्त-*

1.लालब्रत पुत्र स्व0रामधनी उम्र करीब 58 वर्ष, ग्राम भैसही थाना बबुरी जनपद चन्दौली

2.हरिश्चन्द्र उर्फ टुनटुन पुत्र नन्दकेश उम्र करीब 25 वर्ष ग्राम भैसही थाना बबुरी जनपद चन्दौली

*पंजीकृत अभियोग-*

मु0अ0सं0 54/26 धारा 115(2)/351(2)/352/190/109(1)  बीएनएस

*बरामदगी विवरण-*

1. एक लाठी व एक लोहे की रॉड़

*गिरफ्तारी करने वाली टीम का विवरण-*

1. प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा थाना बबुरी जनपद चन्दौली 

2. उ0नि0 गुलाम हुसैन थाना बबुरी जनपद चन्दौली

3. उ0नि0 अशोक यादव थाना बबुरी जनपद चन्दौली

4. उ0नि0 संजय सिंह थाना बबुरी जनपद चन्दौली

5. रि0का0 विकास सिंह थाना बबुरी जनपद चन्दौली

6. रि0का0 नीरज गौतम थाना बबुरी जनपद चन्दौली





Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume