Top News

“कायस्थ समाज को जागरूक और संगठित होना होगा, तभी सुरक्षित होगा भविष्य” — एमएलसी आशुतोष सिन्हा

 

सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर सोनभद्र कमलेश कुमार सिंह 

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के सम्मान समारोह में गूंजा सामाजिक एकता का संदेश, एमएलसी ने कचहरी परिसर में महिला शौचालय निर्माण का किया ऐलान


सोनभद्र।
वाराणसी स्नातक क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य आशुतोष सिन्हा ने कहा कि समाज के लोगों को जागरूक होना पड़ेगा, अन्यथा आने वाली पीढ़ी हमें कभी माफ नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि “मैं आपके परिवार के बीच उपस्थित हूं, आपका यह बेटा और भाई 24 घंटे सेवा के लिए तत्पर रहता है। किसी के सहयोग से कभी पीछे नहीं हटा हूं और आगे भी नहीं हटूंगा।”

रविवार को रॉबर्ट्सगंज स्थित होटल वैभव में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा आयोजित भव्य सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने कायस्थ समाज की एकजुटता, शिक्षा और सामाजिक नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने कहा कि कायस्थ समाज सदैव शिक्षित, जागरूक और अग्रणी रहा है तथा देश के विकास और संविधान निर्माण में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

कार्यक्रम के दौरान सोनभद्र बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक प्रसाद श्रीवास्तव ने कचहरी परिसर में महिला शौचालय निर्माण की मांग रखी, जिस पर एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने तत्काल सहमति जताते हुए शौचालय बनवाने का आश्वासन दिया।

सम्मान समारोह में बार एसोसिएशन अध्यक्ष अशोक प्रसाद श्रीवास्तव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं कार्यसमिति सदस्य बृजेश कुमार श्रीवास्तव, भाजपा नगर अध्यक्ष विनय कुमार श्रीवास्तव तथा नगर पालिका परिषद सोनभद्र के मनोनीत सभासद संजय कुमार श्रीवास्तव को अंगवस्त्र, सम्मान पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

वहीं महासभा के अध्यक्ष अशोक कुमार श्रीवास्तव व पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर अंगवस्त्र, लेखनी एवं सम्मान पत्र देकर अभिनंदन किया। जिला अध्यक्ष अशोक कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि कायस्थ समाज हमेशा नेतृत्वकर्ता समाज रहा है और देश की आजादी से लेकर राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्रों में अग्रणी भूमिका निभाता आया है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने समाज को एकजुट और संगठित रहने का संदेश दिया। संरक्षक सुशील कुमार श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष शिवनारायण लाल, जिला उपाध्यक्ष सत्य नारायण लाल श्रीवास्तव, जिला पंचायत सदस्य नीरज श्रीवास्तव, दिवाकर श्रीवास्तव, प्रवक्ता प्रभाकर श्रीवास्तव, युवा महिला अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव एवं विमलेश कुमार सहित कई वक्ताओं ने सामाजिक सहयोग और एकता पर जोर दिया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ. कुसुमाकर श्रीवास्तव, जितेंद्र श्रीवास्तव एडवोकेट, डॉ. अशोक श्रीवास्तव, डॉ. आनंद श्रीवास्तव, महिला जिला अध्यक्ष सरिता श्रीवास्तव, शुभलता श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, सुशील श्रीवास्तव, सुनील श्रीवास्तव, विवेक श्रीवास्तव सहित सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अजय कुमार श्रीवास्तव ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ अधिवक्ता प्रभाकर श्रीवास्तव ने किया।




Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume