सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर सोनभद्र कमलेश कुमार सिंह
10 मामलों की हुई सुनवाई, एक अभियुक्त ने तीन मामलों में जुर्म स्वीकार कर कराया निस्तारण
सोनभद्र। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देश तथा माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र के आदेशानुसार मंगलवार को जिला कारागार सोनभद्र में साप्ताहिक जेल लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस दौरान न्यायिक प्रक्रिया के माध्यम से बंदियों के मामलों का त्वरित निस्तारण किया गया।
लोक अदालत का संचालन अपर सिविल जज (द्वितीय) एवं सीजेएम सोनभद्र श्री अजय सिंह द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान जेल प्रशासन एवं विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में जेलर प्रभारी अधीक्षक अरविंद कुमार सिन्हा, उप कारापाल शशांक पटेल तथा असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल जय प्रकाश उपस्थित रहे।
जेल लोक अदालत में कुल 10 मामलों को चिन्हित किया गया था। इनमें से एक अभियुक्त ने अपने तीन मामलों में जुर्म स्वीकार करते हुए लोक अदालत के माध्यम से अपने मामलों का निस्तारण कराया। इससे न्याय प्रक्रिया को गति मिलने के साथ ही लंबित मामलों के समाधान में भी मदद मिली।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आयोजित इस पहल को न्याय सुलभता एवं त्वरित न्याय की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। कार्यक्रम की जानकारी सिविल जज एवं पूर्णकालिक सचिव राहुल द्वारा दी गई।



Post a Comment