Top News

गरीबी और बेरोजगारी के खिलाफ “विचार क्रांति” का आह्वान

 


कर्मयोगी अभियान के माध्यम से समाज के हर वर्ग को जागरूक करने की पहल


देश में बढ़ती गरीबी और बेरोजगारी जैसी गंभीर समस्याओं को लेकर सामाजिक स्तर पर जागरूकता अभियान तेज होने लगा है।
“ॐ कर्मयोगी विचार क्रांति” के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग के लोगों से एकजुट होकर विचार करने और सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया गया है।

अभियान से जुड़े लोगों का कहना है कि आज देश के युवाओं के सामने रोजगार का संकट और गरीब वर्ग के सामने आर्थिक चुनौतियां लगातार बढ़ रही हैं। ऐसे समय में समाज के सभी वर्गों को जाति, धर्म और क्षेत्रवाद से ऊपर उठकर राष्ट्रहित में सोचने की आवश्यकता है।


संतोष ठाकुर युवा क्रांतिकारी ने कहा कि “विचार क्रांति” का उद्देश्य लोगों में जागरूकता पैदा करना,
युवाओं को आत्मनिर्भरता की ओर प्रेरित करना तथा सामाजिक एकता के माध्यम से गरीबी और बेरोजगारी के खिलाफ मजबूत आवाज उठाना है।

अभियान के तहत गांव-गांव और शहरों में जनजागरूकता कार्यक्रम चलाकर लोगों को शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विकास के प्रति प्रेरित किए जाने की बात कही गई।




Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume