Top News

निःशुल्क योग कक्षा से लोगों को मिल रहा स्वास्थ्य लाभ

 

सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर सोनभद्र कमलेश कुमार सिंह 

पतंजलि योगपीठ से जुड़कर ओबरा में प्रतिदिन हो रहा योग, प्राणायाम और आयुर्वेद का प्रचार-प्रसार


ओबरा।
पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से सम्बद्ध भारत स्वाभिमान सोनभद्र इकाई के जिला प्रभारी वीरेंद्र योगी के नेतृत्व में ओबरा क्षेत्र में प्रतिदिन प्रातः 5:00 बजे से 6:30 बजे तक निःशुल्क चिकित्सा योग कक्षा का संचालन किया जा रहा है। योग कक्षा में बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर योग, प्राणायाम और आयुर्वेदिक जीवनशैली अपनाकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं।

योग प्रशिक्षकों ने बताया कि वर्तमान समय की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों की दिनचर्या पूरी तरह प्रभावित हो चुकी है। सोने-जागने, खाने-पीने और उठने-बैठने का समय अनियमित होने के कारण लोगों में सीने में दर्द, गैस, कमर दर्द, घुटनों का दर्द सहित कई प्रकार की बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में योगासन, प्राणायाम और आयुर्वेद सबसे सस्ता एवं प्रभावी उपचार साबित हो रहा है। नियमित योग अभ्यास से शरीर स्वस्थ, मन शांत और जीवन ऊर्जावान बनता है।

योग साधकों ने बताया कि खरैटिया निवासी अमर जायसवाल की पत्नी को सीने में दर्द और घबराहट की समस्या थी, लेकिन पतंजलि आयुर्वेद द्वारा निर्मित अर्जुन क्वाथ का सेवन एवं कपालभाति, अनुलोम-विलोम तथा ध्यान जैसे योगाभ्यास करने से उन्हें काफी लाभ मिला।


योगाचार्यों ने कहा कि आज के समय में योग, आयुर्वेद और संतुलित दिनचर्या अपनाना बेहद जरूरी हो गया है। गर्मी के मौसम में जौ का सत्तू, नींबू पानी, नारियल पानी और पुदीना का सेवन स्वास्थ्य के लिए लाभकारी बताया गया।

उन्होंने लोगों से पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से जुड़कर समाज, राष्ट्र और परिवार की सेवा करने का आह्वान करते हुए कहा कि “खुद योग करें और दूसरों को भी योग के लिए प्रेरित करें।”

इस दौरान योग साधक एवं योग शिक्षक भाई राजेश शर्मा, लालजी, देवेश कुमार सिंह, रामलखन शर्मा, मनोज कुशवाहा एवं बबलू सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

करें योग, रहें निरोग — स्वस्थ जीवन का यही है मूल मंत्र




Post a Comment

أحدث أقدم
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume