Top News

पॉक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त को अनपरा पुलिस ने दबोचा

 

सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर सोनभद्र कमलेश कुमार सिंह 

रेनूसागर चौकी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय भेजा गया


सोनभद्र।
अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अनपरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक अनपरा के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए पॉक्सो एक्ट के एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

थाना अनपरा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 106/2026 धारा 137(2), 64(2)M, 65(1) बीएनएस एवं 3/4(2), 5L/6 पॉक्सो एक्ट से संबंधित अभियुक्त संदीप सिंह पुत्र जय कुमार सिंह निवासी ग्राम चौरा थाना माडा जनपद सिंगरौली (मध्य प्रदेश) को दिनांक 17 मई 2026 को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार अभियुक्त लंबे समय से वांछित चल रहा था, जिसकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही थी। आखिरकार अनपरा पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय भेज दिया गया।

 *गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम* 

उ0नि0 फूलचन्द्र निषाद, चौकी प्रभारी रेनूसागर

का0 सौरभ वर्मा, चौकी रेनूसागर थाना अनपरा जनपद सोनभद्र

अनपरा पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ कड़ा संदेश गया है।





Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume