सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर सोनभद्र कमलेश कुमार सिंह
अष्टांग योग, प्राणायाम व औषधीय जानकारी के साथ स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश
ओबरा, सोनभद्र। पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से सम्बद्ध पतंजलि परिवार ओबरा के तत्वावधान में स्थानीय चिल्ड्रेन पार्क में प्रतिदिन प्रातः 5:30 बजे से 7:00 बजे तक नियमित योग कक्षा का सफल संचालन किया जा रहा है। योग सत्र का संचालन योग शिक्षक जितेन्द्र सिंह (जिला कोषाध्यक्ष) एवं तहसील प्रभारी राजाराम सिंह द्वारा किया जा रहा है।
इस विशेष योग सत्र में जिला प्रभारी वीरेंद्र योगी द्वारा पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से प्रशिक्षित सोनभद्र जिले के 14 योग शिक्षकों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। इसी क्रम में ओबरा के मुख्य योग शिक्षक वीरेंद्र कुमार कुशवाहा एवं राजाराम सिंह को भी प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान वीरेंद्र योगी ने महर्षि पतंजलि द्वारा प्रतिपादित अष्टांग योग की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही उन्होंने औषधीय पौधे कचनार के गुणों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इसके सेवन से गांठ, लीवर, पीलिया एवं थायरॉयड जैसी समस्याओं में लाभ मिलता है। योग सत्र में कपालभाति, अनुलोम-विलोम जैसे प्राणायाम के महत्व को भी विस्तार से समझाया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ योग शिक्षक घनश्याम सिंह, राकेश, राजेश, गिरीश जी, पांडेय, राम लखन साहू, कृष्ण कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में साधक उपस्थित रहे। महिला सहभागियों में अनीता, मंजू, प्रमिला, रेखा, दिव्या गुप्ता, वेद, अंशिका एवं प्रियंका की सक्रिय भागीदारी रही। कार्यक्रम का संचालन जितेन्द्र सिंह द्वारा किया गया।
वीरेंद्र योगी ने जानकारी दी कि पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के योग ग्राम में योग के माध्यम से घुटने का दर्द, कमर दर्द, शुगर, ब्लड प्रेशर, थायरॉयड, प्रोस्टेट, यूरिक एसिड एवं मोटापे जैसी बीमारियों का उपचार एवं थेरेपी उपलब्ध है। साथ ही ओबरा के अम्बेडकर स्टेडियम में योग शिक्षक लालजी द्वारा निःशुल्क चिकित्सा योग कक्षा का संचालन भी किया जा रहा है।
योग सत्र में बच्चों को सूर्य नमस्कार एवं ध्यान की विशेष प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है, जिससे उनमें शारीरिक एवं मानसिक विकास को बढ़ावा मिल रहा है।




Post a Comment