सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर सोनभद्र कमलेश कुमार सिंह
*आम आदमी पार्टी, सोनभद्र*
*स्मार्ट मीटर की लूट के खिलाफ बढ़ौली चौक रॉबर्ट्सगंज में आम आदमी पार्टी का जोरदार प्रदर्शन,*
*स्मार्ट मीटर ‘स्मार्ट चीटर’ बनकर जनता को लूट रहा, रिचार्ज के बाद भी घंटों बिजली नहीं—जिलाध्यक्ष रमेश गौतम*
*जबरन प्रीपेड मीटर लगाकर जनता की जेब काट रही योगी सरकार—काशी प्रांत वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुर्यनारायण सिंह*
*₹20,000 करोड़ के स्मार्ट मीटर प्रोजेक्ट में बड़े घोटाले और कमीशनखोरी की आशंका—पूर्व जिलाध्यक्ष नीरज पांडे*
*डिजिटल इंडिया के नाम पर ‘डिजिटल लूट’, 2 लाख से ज्यादा उपभोक्ता बिजली संकट से परेशान—वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष केवल सिंह कुशवाहा*
*नलकूपों पर 4G स्मार्ट मीटर से किसान परेशान, ज्यादा बिल और नेटवर्क की समस्या से बढ़ा आक्रोश—किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष विवेक कुमार*
*जिला सोनभद्र 03 मई 2026*
उत्तर प्रदेश में स्मार्ट मीटर के नाम पर हो रही कथित लूट, गलत बिलिंग, बिजली कटौती और प्रीपेड मीटर की अनिवार्यता के विरोध में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व और राज्यसभा सांसद संजय सिंह के आवाह्न पर आम आदमी पार्टी, सोनभद्र के कार्यकर्ताओं ने रविवार को बढ़ौली चौक रॉबर्ट्सगंज पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने स्मार्ट मीटर को “डिजिटल लूट” बताते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और इस जनविरोधी व्यवस्था को तत्काल बंद करने की मांग उठाई।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष रमेश गौतम ने कहा कि उत्तर प्रदेश में स्मार्ट मीटर योजना पूरी तरह से फेल हो चुकी है और यह अब जनता को राहत देने के बजाय आर्थिक शोषण का माध्यम बन गई है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर इतने “स्मार्ट” हो गए हैं कि बैलेंस खत्म होते ही तुरंत बिजली काट देते हैं, लेकिन रिचार्ज के बाद भी 2 से 12 घंटे तक बिजली बहाल नहीं होती। यह व्यवस्था न केवल तकनीकी रूप से विफल है, बल्कि सरकार की नीयत पर भी गंभीर सवाल खड़े करती है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब तक लगभग 78 से 80 लाख स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं, जिनमें से करीब 70 लाख प्रीपेड मीटर हैं। लाखों उपभोक्ता गलत बिलिंग, तेजी से बैलेंस खत्म होने और बिजली कटौती से परेशान हैं। कई मामलों में जहां पहले ₹1500 तक का बिजली बिल आता था, वह अब बढ़कर ₹6000–7000 तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि यह सीधा-सीधा जनता की जेब पर हमला है।
महिला शक्ति मीरा सिंह पटेल ने आरोप लगाया कि लगभग 3 करोड़ स्मार्ट मीटर लगाने के इस प्रोजेक्ट में करीब ₹20,000 करोड़ का खर्च दिखाया गया है, जिसमें बड़े स्तर पर घोटाले और कमीशनखोरी की आशंका है। उन्होंने कहा कि पहले मीटरों की कीमत सिंगल फेज के लिए ₹6016 और थ्री फेज के लिए ₹12000 तक वसूली गई, जिसे विरोध के बाद घटाया गया। इससे साफ है कि इस पूरी योजना में पारदर्शिता नहीं है और जनता से मनमानी वसूली की गई है।
*घोरावल विधान सभा उपाध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा* कि सरकार एक तरफ इसे वैकल्पिक बताती है, लेकिन जमीनी स्तर पर अधिकारियों द्वारा जबरन घरों में स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं और बाद में उन्हें प्रीपेड में बदल दिया जाता है। यह जनता के साथ सीधा धोखा है। भीषण गर्मी में बिजली कटौती और स्मार्ट मीटर की खामियों ने आम नागरिकों और किसानों की समस्याओं को और बढ़ा दिया है। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था बदहाल है और कई जगह तारों की स्थिति भी खतरनाक बनी हुई है।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश में नलकूपों (ट्यूबवेल) पर भी सरकार द्वारा 4G सिम-आधारित स्मार्ट मीटर लगाने की योजना शुरू की गई है, लेकिन इन मीटरों के कारण किसानों को अत्यधिक बिजली बिल का सामना करना पड़ रहा है और ग्रामीण क्षेत्रों में नेटवर्क कनेक्टिविटी की समस्याओं के चलते मीटर ठीक से काम नहीं कर रहे हैं। इससे सिंचाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है और किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। यह योजना किसानों के लिए राहत के बजाय अतिरिक्त परेशानी का कारण बन गई है।
*आदिवासी नेता विचित्र नारायण चेरो ने कहा* कि आम आदमी पार्टी की मांग है कि स्मार्ट मीटर के नाम पर हो रही इस लूट को तत्काल रोका जाए, पूरे प्रोजेक्ट की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच कराई जाए, दोषी अधिकारियों और कंपनियों पर कार्रवाई की जाए तथा जिन उपभोक्ताओं को रिचार्ज के बाद भी समय से बिजली नहीं मिली, उन्हें मुआवजा दिया जाए। साथ ही 1912 हेल्पलाइन को दुरुस्त कर उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए।
*जिला महासचिव अनवर अली ने बताया* आम आदमी पार्टी ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने इन मांगों पर तुरंत कार्रवाई नहीं की, तो पार्टी इस मुद्दे को लेकर प्रदेशभर में अपना आंदोलन और तेज करेगी और सड़क से लेकर सदन तक जनता की आवाज मजबूती से उठाएगी। आज के कार्यक्रम में
राजेंद्र मौर्या, शैल कुमारी घोरावल, मीरा देवी महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष मिर्जापुर, ओम प्रकाश,लक्ष्मण मौर्य नगर अध्यक्ष चुर्क, राधेश्याम ग्राम कोटा सर पटवा टोला,
राजकुमार मौर्य जिला उपाध्यक्ष सोनभद्र, शंकर निषाद ओबरा विधानसभा उपाध्यक्ष, शुभम सिंह, गोविंद चौबे, मुन्ना भाई।





Post a Comment