Top News

निःशुल्क चिकित्सा योग कक्षा में उमड़ा उत्साह

 

सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर सोनभद्र कमलेश कुमार सिंह 

आयुर्वेद से स्वस्थ जीवन का दिया गया संदेश

ओबरा में प्रतिदिन सुबह गूंज रहा “करें योग रहें निरोग” का संकल्प

पतंजलि महिला समिति और भारत स्वाभिमान के तत्वावधान में नियमित योग साधना जारी


ओबरा सोनभद्र ।
पतंजलि योगपीठ से सम्बद्ध पतंजलि महिला समिति ओबरा एवं भारत स्वाभिमान के तत्वावधान में अम्बेडकर स्टेडियम ओबरा में संचालित निःशुल्क चिकित्सा योग कक्षा में प्रतिदिन बड़ी संख्या में साधक योगाभ्यास कर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। यह योग कक्षा प्रतिदिन प्रातः 5:00 बजे से 6:30 बजे तक नियमित रूप से आयोजित की जा रही है।

योग कक्षा में महिला समिति की योग शिक्षिका शिवांगी के निर्देशन में साधकों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया। इस दौरान गीता यादव, देवेश सिंह, अजय लालजी, राम-लखन शर्मा, रामकिशन सिंह, रविंद्र कुमार एवं वीरेंद्र योगी जी की सक्रिय सहभागिता रही।

कार्यक्रम में वरिष्ठ योग शिक्षिका आरती बाजपेई ने सभी साधकों को आयुर्वेद स्वास्थ्य पत्रक भेंट करते हुए योग एवं आयुर्वेद के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नियमित योगाभ्यास एवं संतुलित आयुर्वेदिक जीवनशैली अपनाकर डिप्रेशन, मोटापा, सिरदर्द, तनाव, गांठ, बीपी, लीवर एवं किडनी जैसी समस्याओं से काफी हद तक बचाव संभव है।

उन्होंने कहा कि महर्षि पतंजलि द्वारा प्रतिपादित अष्टांग योग तथा परम पूज्य स्वामी रामदेव जी महाराज द्वारा बताए गए इंटीग्रेटेड योगासन आज के समय में स्वास्थ्य रक्षा का प्रभावी माध्यम बन चुके हैं। 

साथ ही मेघा क्वाथ, नीम, तुलसी, एलोवेरा जूस, आंवला, शतावरी पाउडर, अश्वगंधा चूर्ण, मुलेठी पाउडर, दालचीनी, मेथी, जौ सत्तू, चना सत्तू, नींबू एवं सेंधा नमक के सेवन से शरीर को मिलने वाले लाभों की भी जानकारी दी गई।

योग सत्र के अंत में योग शिक्षिका शिवांगी ने प्रार्थना के साथ कार्यक्रम का समापन कराया।“करें योग रहें निरोग” — इसी संदेश के साथ योग साधकों ने स्वस्थ और निरोग जीवन का संकल्प




Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume