Top News

दुद्धी व म्योरपुर में पतंजलि परिवार की महत्वपूर्ण बैठकें सम्पन्न

 

सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर सोनभद्र कमलेश कुमार सिंह 


21 जून योग महोत्सव की तैयारियों को लेकर बनी रणनीति, योग कक्षा विस्तार पर दिया गया जोर


सोनभद्र।
पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से सम्बद्ध पतंजलि परिवार सोनभद्र द्वारा दुद्धी तहसील, म्योरपुर ब्लॉक एवं गोविंदपुर आश्रम में योग, स्वदेशी एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने हेतु विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। भारत स्वाभिमान सोनभद्र के जिला प्रभारी वीरेंद्र योगी के नेतृत्व में आयोजित इन बैठकों में 21 जून को प्रस्तावित योग महोत्सव-2026 की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई तथा योग कक्षाओं के विस्तार पर बल दिया गया।

 *दुद्धी स्टेडियम में योग शिक्षकों की बैठक, योग महोत्सव को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प* 


दुद्धी स्टेडियम के मंच पर वरिष्ठ संरक्षक डॉ. ए.के. विश्वास की अध्यक्षता में सुबह 6:30 बजे पतंजलि परिवार दुद्धी तहसील के योग शिक्षकों एवं प्रभारियों की आवश्यक बैठक सम्पन्न हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए भारत स्वाभिमान सोनभद्र के जिला प्रभारी वीरेंद्र योगी ने कहा कि प्रत्येक गांव और नगर में योग कक्षाओं का विस्तार किया जाए तथा 21 जून योग दिवस के अवसर पर पांच दिवसीय योग शिविर एवं योग महोत्सव को भव्य रूप से आयोजित किया जाए।

दुद्धी नगर अध्यक्ष कमलेश मोहन ने कहा कि इस बार योग महोत्सव दुद्धी में बड़े धूमधाम और व्यापक जनभागीदारी के साथ मनाया जाएगा। वहीं वरिष्ठ योग शिक्षक एवं अमवार प्रभारी मुनिवर मुनि जी ने कहा कि सभी योग शिक्षक मिलकर योग शिविर और योग महोत्सव को ऐतिहासिक बनाएंगे। युवा भारत के प्रभारी राधेश्याम ने युवाओं की टीम बनाकर नगर में व्यापक प्रचार-प्रसार करने की बात कही।

बैठक में योग शिक्षक नन्दलाल, रामनाथ, गिरजा सिंह यादव, उदय लाल, कशिश चन्द्र, आर.के. तिवारी, कुलदीप सिंह, अवधेश कुमार शर्मा, प्रेम सिंह, अमरनाथ, पारस नाथ अग्रहरि, अजीत सोनी, भिखारी लाल, केशव, अमर जायसवाल सहित अनेक योग शिक्षक उपस्थित रहे।

इस अवसर पर जिला प्रभारी वीरेंद्र योगी द्वारा दुद्धी नगर अध्यक्ष कमलेश मोहन को योगीराज श्रीकृष्ण भगवान की फोटो भेंट की गई। वरिष्ठ योग शिक्षक 87 वर्षीय डॉ. ए.के. विश्वास को “संत दर्शन” पुस्तक देकर सम्मानित किया गया, जबकि 85 वर्षीय वरिष्ठ योग शिक्षक मुनिवर मुनि जी को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। युवा भारत के प्रभारी राधेश्याम को “साधना एवं संगठन” पुस्तक भेंट की गई। सभी योग शिक्षकों को स्वदेशी पत्रिका भी प्रदान की गई।

अध्यक्षीय संबोधन में डॉ. ए.के. विश्वास ने कहा कि आज गांव-गांव में योग कक्षाएं संचालित हो रही हैं और योग स्वस्थ जीवन की आधारशिला बन चुका है। कार्यक्रम का संचालन युवा भारत के प्रभारी राधेश्याम ने किया।

 *म्योरपुर ब्लॉक बैठक में योग को जीवनशैली अपनाने का संदेश* 


भारत स्वाभिमान सोनभद्र के जिला प्रभारी वीरेंद्र योगी द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान म्योरपुर ब्लॉक में वरिष्ठ योग शिक्षक जे.पी. सिंह के आवास पर दोपहर लगभग 1 बजे बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जे.पी. सिंह ने की।

योग शिक्षक सोना बच्चा ने बताया कि क्षेत्र में नियमित योग कक्षाएं संचालित हो रही हैं तथा 21 जून को रामलीला मैदान म्योरपुर में योग महोत्सव आयोजित किया जाएगा।

बैठक में युवा भारत के प्रशांत विश्वास, केशव प्रसाद, ओमप्रकाश अधिवक्ता, प्रशांत श्रीवास्तव, अमर एवं राधेश्याम सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे।

इस अवसर पर जिला प्रभारी वीरेंद्र योगी द्वारा 81 वर्षीय जे.पी. सिंह को स्वामी रामदेव जी महाराज द्वारा लिखित पुस्तक “स्वाध्याय” भेंट कर सम्मानित किया गया तथा युवा भारत के प्रशांत विश्वास को “साधना” पुस्तक देकर सम्मानित किया गया।

वीरेंद्र योगी ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं बल्कि जीवनशैली, जीवन दर्शन और स्वास्थ्य का आधार है। योग से तन, मन और शरीर स्वस्थ रहता है तथा नियमित योग अभ्यास से जीवन निरोगी बनता है। उन्होंने कहा कि म्योरपुर क्षेत्र में पिछले लगभग 15 वर्षों से निरंतर योग कक्षाएं संचालित हो रही हैं, जो अत्यंत प्रेरणादायक है।

 *गोविंदपुर आश्रम में जैविक एवं स्वदेशी खेती का लिया जायजा* 

दुद्धी तहसील भ्रमण के दौरान


जिला प्रभारी वीरेंद्र योगी ने गोविंदपुर आश्रम पहुंचकर जैविक खेती एवं सम्पूर्ण स्वदेशी खेती की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने आश्रम से चावल, धूप-दीप बत्ती, शहद, रहर, कोल्हू का सरसों तेल, सावा चावल, मसाले तथा खादी ग्रामोद्योग के वस्त्र भी खरीदे।

आश्रम में संचालित जैविक खेती, बच्चों की शिक्षा व्यवस्था तथा चावल भंडारण केंद्र का अवलोकन किया गया। इस दौरान अमर जायसवाल एवं आश्रम कर्मचारी सोमारू जी भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि परम् पूज्य स्वामी रामदेव जी महाराज द्वारा बताए गए योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन करना चाहिए, जिससे समाज स्वस्थ और संस्कारित बन सके।




Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume