गंदगी से त्रस्त ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, ग्राम प्रधान ने दी डीएम कार्यालय घेरने की चेतावनी
सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर सोनभद्र कमलेश कुमार सिंह
सोनभद्र। चतरा क्षेत्र के ग्राम पंचायत पड़री कला में सार्वजनिक स्थलों पर अवैध कब्जे का गंभीर मामला सामने आया है। यहां स्थित आर.आर.सी. सेंटर, सरकारी उचित दर राशन की दुकान, जन सुविधा केंद्र और होलिका दहन स्थल तक दबंगों ने कब्जा जमा लिया है। आरोप है कि कब्जाधारियों ने इन स्थानों पर गाय-भैंस बांध रखी हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में गंदगी और दुर्गंध का माहौल बन गया है।
ग्राम प्रधान विजय कुमार के अनुसार, इस वजह से राशन लेने आने वाले ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और वितरण कार्य भी प्रभावित हो रहा है। उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा पहले भी इस जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया था, लेकिन उसी पक्ष द्वारा दोबारा कब्जा कर लिया गया है।
प्रधान ने यह भी बताया कि इस संबंध में कई बार लिखित शिकायत दी जा चुकी है, यहां तक कि मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर भी (शिकायत संख्या 92620000008613, दिनांक 01 अप्रैल 2026) दर्ज कराया गया, लेकिन एक माह बीतने के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
ग्राम प्रधान ने आरोप लगाया कि अधिकारियों की मिलीभगत से ही दोबारा अवैध कब्जा हुआ है, जिससे लोगों का भरोसा प्रशासन पर से उठता जा रहा है। उन्होंने मांग की है कि-
- सार्वजनिक स्थलों को तत्काल कब्जा मुक्त कराया जाए,
- दोषी अधिकारियों पर सख्त विभागीय कार्रवाई हो,
- भविष्य में ऐसे मामलों को रोकने के लिए स्थायी व्यवस्था बनाई जाए।
चेतावनी देते हुए ग्राम प्रधान ने कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो ग्रामीणों के साथ मिलकर जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी स्थानीय प्रशासन की


Post a Comment