Top News

तोवा लाहीडीह बाजार में घुड़दौड़ प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

 

सोन की आवाज न्यूज़ यासीन खान 

हजारों दर्शकों की मौजूदगी में विजेता घुड़सवारों का हुआ सम्मान, युवाओं में दिखा भारी उत्साह


आजमगढ़
जनपद के थाना क्षेत्र निजामाबाद अंतर्गत ग्राम सभा तोवा लाहीडीह बाजार में रविवार को भव्य घुड़दौड़ प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता को देखने के लिए क्षेत्र सहित आसपास के गांवों से हजारों की संख्या में ग्रामीण एवं युवा पहुंचे, जहां पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह और रोमांच का माहौल बना रहा।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इरशाद आमिर रहे। वहीं समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव वसीम अहमद ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले घुड़सवार विजेताओं को इनाम वितरण कर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों और युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का कार्य करते हैं और क्षेत्र की सांस्कृतिक परंपराओं को भी जीवित रखते हैं।


प्रतियोगिता में दूर-दूर से आए घुड़सवारों ने अपनी कला और तेज रफ्तार का शानदार प्रदर्शन किया, जिसे देखकर उपस्थित दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा एवं व्यवस्था भी बेहतर देखने को मिली।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान मोहम्मद तलहा, मुन्ना भाई, मौलवी फैजान, तंजीम अहमद सहित क्षेत्र के कई सम्मानित लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और युवाओं की उपस्थिति ने आयोजन को यादगार बना दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume