Top News

हल्की बारिश में भी जुटे साधक, प्राणायाम और अष्टांग योग से रोगमुक्ति का संकल्प

 निःशुल्क चिकित्सा योग कक्षा से ओबरा में स्वास्थ्य का संदेश


सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर सोनभद्र कमलेश कुमार सिंह
 


ओबरा सोनभद्र ।
पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से सम्बद्ध भारत स्वाभिमान सोनभद्र के तत्वावधान में ओबरा के अंबेडकर स्टेडियम मैदान में प्रतिदिन प्रातः 5 बजे से 6:30 बजे तक निःशुल्क चिकित्सा योग कक्षा का सफल संचालन किया जा रहा है। इस योग सत्र का नेतृत्व जिला प्रभारी वीरेंद्र योगी एवं महिला पतंजलि योग समिति की योग शिक्षिका शिवांगी जी द्वारा किया जा रहा है।

दिनांक 05 मई 2026 को हल्की बारिश के बावजूद योग साधकों का उत्साह देखने लायक रहा। साधकों ने भीगते मौसम में भी भ्रामरी प्राणायाम सहित विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास किया। कार्यक्रम में योग के प्रति लोगों की आस्था और समर्पण साफ झलकता नजर आया।

योग सत्र के दौरान बताया गया कि प्रचंड गर्मी के इस दौर में महर्षि पतंजलि द्वारा प्रतिपादित अष्टांग योग ही तन और मन को स्वस्थ बनाए रखने का सर्वोत्तम माध्यम है। साधकों द्वारा लगभग 25 मिनट तक कपालभाति प्राणायाम और 25 मिनट तक अनुलोम-विलोम का अभ्यास किया गया। इसके उपरांत ‘ॐ’ ध्यान के माध्यम से शरीर की आंतरिक ऊर्जा को जागृत करने का अभ्यास कराया गया, जिससे किडनी, लीवर, पेनक्रियाज सहित लगभग 50 छोटी-बड़ी बीमारियों में लाभ मिलने की बात कही गई।

जिले में योग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लगभग 15 मुख्य योग शिक्षकों को हरिद्वार में प्रशिक्षण प्राप्त हो चुका है। इन प्रशिक्षित शिक्षकों को दुद्धी, अनपरा, रेनुकूट और घोरावल क्षेत्रों में जिला प्रभारी रवी प्रकाश जी एवं युवा योग प्रचारक मयंक जी के नेतृत्व में प्रमाण-पत्र वितरित किए जाएंगे।

कार्यक्रम में बच्चों के लिए भी विशेष रूप से सूर्य नमस्कार का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिससे उनके शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास को बढ़ावा मिले तथा उनमें राष्ट्र सेवा, मानव सेवा और सनातन संस्कृति के प्रति जागरूकता विकसित हो।

वहीं, जिला प्रभारी वीरेंद्र योगी जी का रेनुकूट, दुद्धी और अनपरा क्षेत्रों का विशेष प्रवास आगामी 10 मई को प्रस्तावित है, जिसमें योग के विस्तार और जनजागरूकता को नई दिशा दी जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume