सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर सोनभद्र कमलेश कुमार सिंह
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना अनपरा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी के पर्यवेक्षण में थाना अनपरा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 113/2026, धारा 64(1), 351(3) बीएनएस से संबंधित दुष्कर्म प्रकरण में फरार चल रहे अभियुक्त की तलाश की जा रही थी।
इसी क्रम में थाना अनपरा पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अभियुक्त मुकेश खरवार पुत्र शिवलाल खरवार, निवासी जोगेन्द्रा टोला बोदरहवा, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 23 वर्ष को कुबरी पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी की गई।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे :
अपराध निरीक्षक हरेन्द्र यादव, थाना अनपरा
हेड कांस्टेबल संजय यादव
महिला कांस्टेबल फूलमती, थाना अनपरा जनपद सोनभद्र
अनपरा पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ सख्त संदेश गया है।

Post a Comment