सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर सोनभद्र कमलेश कुमार सिंह
सगे भतीजे पर चाची से दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज — आरोपी की तलाश में पुलिस की ताबड़तोड़ दबिश
सोनभद्र। जनपद के बभनी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चपकी में रिश्तों को कलंकित करने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने अपने ही सगे भतीजे पर जबरन दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगाया है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में आक्रोश और दहशत का माहौल व्याप्त है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना 26 अप्रैल 2026 की रात्रि लगभग 3 बजे की बताई जा रही है। पीड़िता के पति एवं पुत्र किसी विवाह समारोह में बाहर गए हुए थे, जिसके कारण महिला घर में अकेली थी। आरोप है कि इसी दौरान उसका सगा भतीजा विदेश बियार पुत्र रामप्रकाश निवासी ग्राम चपकी घर में घुस आया और महिला के साथ जबरन दुष्कर्म किया। पीड़िता द्वारा शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया।
बताया जा रहा है कि प्रारंभिक स्तर पर मामले में कार्रवाई में देरी को लेकर शिकायत सामने आई, जिस पर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने तत्काल संज्ञान लेते हुए कड़ी नाराजगी जाहिर की। एसपी के सख्त निर्देश के बाद बभनी थाना पुलिस ने शनिवार को आरोपी विदेश बियार के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।
*एसपी के सख्त निर्देश पर सक्रिय हुई पुलिस*
*विशेष टीम गठित, संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश*
प्रभारी निरीक्षक बभनी दिन्नु प्रसाद यादव के नेतृत्व में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है। पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है और आरोपी की तलाश में अभियान तेज कर दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जाएगा।
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि महिलाओं के विरुद्ध अपराध के मामलों में “जीरो टॉलरेंस” की नीति अपनाई जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि जांच में किसी पुलिसकर्मी की लापरवाही सामने आती है तो उसके विरुद्ध भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।
पीड़िता को विधिक एवं चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। वहीं जनपद पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अपराध एवं अपराधियों से संबंधित कोई भी सूचना तत्काल डायल-112 अथवा निकटतम थाने को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।


Post a Comment